गोमांस के साथ पुलिस महिला को दबोचा, महिला का पति समेत 6 लोग मौके पर अपनी कार छोड़ हुये फरार

0
728

यूएस नगर, जनपद के किच्छा अलीनगर शहदौरा से गोमांस तस्करी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और इसके बाद जब छापा मारा गया तो एक महिला को 24 किलो गोमांस के साथ दबोच लिया गया। मौके से महिला का पति समेत 6 लोग अपनी कार छोड़ कर फरार हो गए। इससे पहले गो तस्करी की सूचना पर एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट के निर्देश पर टीम ने अलीनगर शहदौरा में दबिश दी। इस दौरान कार की आड़ में गोमांस बेचा जा रहा था।

उन्होंने पुलिस को देखा तो फरार हो गए। मौके से पुलिस ने गोमांस बेच रही महिला को पकड़ लिया। महिला ने अपना नाम साकीरा पत्नी नसीम खान बताया। पुलिस ने वहां खड़े वाहन यूपी 25 डीसी 7087 की तलाशी ली तो कांटा, बाट, छूरा, प्लास्टिक के कट्टे में 22 किलो गौ मांस और दूसरे प्लास्टिक के कट्टे में दो किलो गौ मांस बरामद कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया उसका पति नसीम खान, सरवर, सबदर, इरशाद, अब्बासमौके से फरार हैं। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी बरा मृगाश्री यादव ने मौके पर पहुंच कर बरामद गोमांस का सैंपल भर कर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने शकीरा उसके पति नसीम, सरवर, सबदर, इरशाद, अब्बास खान के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने बताया फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।