Monday, May 26, 2025
Home Blog Page 806

सतत विकास व स्वच्छता क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : प्रो. बत्रा

0

हरिद्वार  (कुलभूषण) । महाविद्यालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, नई दिल्ली, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छता क्रियान्वयन योजना के अन्तर्गत एक पर्यावरणीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा की अध्यक्षता किया गया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने पर्यावरण जागरूकता की महत्ता को बताते हुए सतत् विकास व स्वच्छता क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। डाॅ. बत्रा ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को स्वच्छता क्रियान्वयन योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे प्रकोष्ठ में सहभागिता का भी आह्वान किया। उन्होंने काॅलेज द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण, गौरेया संरक्षण तथा पर्यावरणीय जागरूकता के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होनें युवाओं को सतत् विकास की अवधारणा के लिये सामाजिक अकेंक्षण को अपरिहार्य बताया.
मुख्य वक्ता के रूप में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नामित रिसोर्स पर्सन व काॅलेज के असिस्टैंट प्रोफेसर डाॅ. विजय शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही स्वच्छता क्रियान्वयन योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला के साथ ही महाविद्यालय में स्वच्छता, हरीतिमा, पेयजल व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से विनय थपलियाल, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, विनीत सक्सेना, दिव्यांश शर्मा, नेहा गुप्ता, डाॅ. महिमा नागयान, दीपिका आनन्द, प्रिंयका प्रजापति, योगेश रवि आदि सहित काॅलेज के छात्र-छात्रा खुशी, सोनिया, प्रिया, हेमा आदि उपस्थित थे।

ग्लेशियर व हिमालय का अस्तित्व संरक्षण वर्तमान की आवश्यकता : अनिरूद्ध भाटी

0

हरिद्वार,  (कुलभूषण)। मां गंगा के अस्तित्व आधार गंगोत्री ग्लेशियर एवं हिमालय का संरक्षण वर्तमान की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगा सागर तक जन जागृति हेतु आयोजित मां गंगा यमुना कलश यात्रा निश्चित रूप से जन जागरूकता के साथ-साथ हिमालयी सरोकारों की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। यह विचार भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने हरकी पैड़ी पर यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए व्यक्त किये।
अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि आधुनिकता व संसाधनों के दोहन का प्रकृति पर निरन्तर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे में शांति ठाकुर व उनकी टीम द्वारा विगत 22 वर्षों से हिमालयी क्षेत्रों में बेवजह की मानवीय आवाजाही को प्रतिबंधित करने व ग्लेशियरों से छेड़छाड़ पर प्रतिबंध लगाने हेतु किये जा रहे प्रयास सराहनीय नहीं अपितु भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं पर रोक लगाने में सहायक सिद्ध होंगे।
गंगोत्री ग्लेशियर, हिमालय एवं हिमनद बचाओ अभियान दल की प्रमुख व यात्रा की संयोजिका ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने कहा कि गंगोत्री ग्लेशियर व समस्त हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती मानवीय आवाजाही व ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार बढ़ गयी है जिससे प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्हांेने कहा कि इस संदर्भ में उनकी संस्था ने 2007 में हाईकोर्ट मंे याचिका लगायी थी कि गंगोत्री के आगे का सम्पूर्ण क्षेत्र मानवीय आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया जाये, उसी याचिका के आधार पर माननीय न्यायालय ने प्रतिदिन 150 लोगों की सीमा आवाजाही हेतु निर्धारित की थी।
कल्पना ठाकुर ने कहा कि जन चेतना हेतु 10 अक्टूबर को गंगोत्री से प्रारम्भ हुई यह यात्रा गंगा सागर तक जाकर 22 अक्टूबर को दिल्ली में सम्पन्न होगी। इस यात्रा में प्रचार रथ के माध्यम से हिमालय के संरक्षण हेतु तथा पत्रक वितरित कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से निश्चित रूप से केन्द्र व प्रदेश सरकार व देश की जनता हिमालय की रक्षा के लिए एकजुट होकर सामूहिक प्रयास प्रारम्भ करेगी।
यात्रा के स्वयंसेवकों ने हरकी पैड़ी पर पत्रक वितरित कर तीर्थयात्रियों व स्थानीय निवासियांे को जागरूक किया।
इस अवसर पर युवा नेता आकाश भाटी, पार्षद विनित जौली, रूपेश शर्मा, गोपी सैनी, रवि चौहान, अर्चित चौहान, दिनेश नौटियाल, रघुवीर प्रसाद नैथानी, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, सोबन सिंह, अनूप नौटियाल, ओम प्रकाश निरंकारी, जयेंद्र पंवार, हेमश्वेता, कमला, संदीप चौहान, कंचन भंडारी आदि उपस्थित रहे।

तकनीकयुक्त सिंचाई बागवानी की मजबूत आधार साबित होगी : कृषि मंत्री

0

देहरादून, रिटायर्ड आईएएस भास्कर खुल्बे एवं देब मुखर्जी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर प्रदेश में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित करने एवं किसानों की आय बढ़ाने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई।
बुधवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में बैठक के दौरान प्रदेश में गोल्डन कीवी के उत्पादन को प्रोत्साहित करने एवं अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए ड्रीप इरिगेशन करने जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि सामान्य सिंचाई तकनीक एवं अत्याधुनिक तकनीक के साथ सिंचाई दोनों में बहुत अंतर है। मोबाइल ऐप के माध्यम से क्लाउड आधारित ड्रिप इरिगेशन भी इस समय की मांग है और अरुणाचल प्रदेश, मेघालय आदि में यह प्रचलित भी है।
मंत्री ने कहा कि वह कृषि सचिव को इस बावत निर्देशित करेंगे ताकि तकनीकयुक्त सिंचाई से बागवानी को मजबूत किया जा सके। मंत्री ने अपने जर्मनी दौरे के विभिन्न जानकारियों को भी साझा किया।

शादी की रात फरार हुई दुल्हन, तीन महीने बाद केस दर्ज

0

देहरादून। शादी करने के बाद अगली सुबह जेवर, पैसा और सामान लेकर बहू लापता हो गई। आरोप है कि हिन्दू रिती रिवाज से शिव मंदिर में शादी करवाई गई। अगले दिन कोर्ट में शादी रजिस्टर्ड करवानी थी। इससे पहले ही युवती बिना बताए घर से चली गई। वह जेवर और गहने भी ले गई। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि पूनम देवी निवासी हेडवाली झाझरा की शिकायत पर गुमशुदगी को मुकदमे में तब्दील किया गया है। पूनम देवी ने अपने बेटे आकाश कुमार का विवाह कराने के लिए जानकार पंडित जयपाल निवासी हेडवाली झाझरा देहरादून से बात की। पंडित जयपाल ने बताया गया कि उनके एक मित्र सुरेन्द्र पानीपत हरियाणा के रहने वाले है। उनके पड़ोस मे एक लडकी रहती है जिसका नाम पिंकी है। उससे विवाह करने की बात कही गई। बताया कि पिंकी अकेली लड़की है। उसके घर में केवल उसकी बहन व जीजा है। बताया की विवाह का खर्च आपको करना होगा। क्योंकि, वह गरीब है और वह दान दहेज नहीं देंगे। पूनम देवी इस पर भी तैयार हो गईं। 28 जून 2022 को हिन्दू रीति रिवाज से शिव मंदिर सुद्धोवाला देहरादून में शादी हो गई। अगली सुबह दस बजे शादी को कोर्ट में भी पंजीकृत कराने की सहमति बनी। पूनम देवी का कहना है कि अगली सुबह पांच बजे जब वह उठी तो देखा की उसकी बहू गायब हो गई थी। वह पूनम देवी का मोबाइल, पचास हजार रुपये, जेवर सहित अन्य सामान ले गई। उन्होंने तब गुमशुदगी दर्ज कराई। युवती का पता नहीं लगने पर केस दर्ज किया गया है।

पानी का प्लांट लगाने का झांसा देकर ठगी के आरोपी पर केस

0

देहरादून। पानी का प्लांट लगाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक दंपती के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि यह दंपती जीएमएस रोड पर एक कंपनी चला रहे थे। इसमें ग्राहकों से एक लाख रुपये लेकर उन्हें प्रतिदिन 1750 रुपये देने का दावा किया जा रहा था। मौके पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को जीएमएस रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक प्लाजा में बिजनेस विसवर्ड नाम की कंपनी संचालित की जा रही थी। यहां पर छापा मारा गया तो कई ग्राहक मौजूद थे। इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि कंपनी का मालिक एक स्कीम चलाता है। वह एक लाख रुपये में एचटूओ मिराकल नाम का पानी पैकिंग का प्लांट लगाने की बात कर रहा है। इसके बाद उन्हें छह माह तक 1750 रुपये प‌्रतिदिन के हिसाब से देने का वादा किया जा रहा है। इस तरह की स्कीम के बारे में पता चलने पर उन्होंने यह सूचना एसपी ट्रैफिक अक्षय कुमार कोंडे को दी। कोंडे चार्टेड अकाउंटेंट रह चुके हैं। उन्होंने दस्तावेजों की जांच की तो यह मामला संदिग्ध पाया गया। यह कंपनी जितेंद्र और उसकी पत्नी सुनीता अग्रवाल चलाती है। दोनों इस वक्त चंद्रबनी में रहते हैं। वह झूंझनू, राजस्थान के रहने वाले हैं। एसएचओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिश्वत देकर नेवी में भर्ती होने पहुंचे युवक को पकड़ा

0

देहरादून। रिश्वत देकर नौ सेना में भर्ती होने पहुंचे युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ भर्ती कमांडर पीके शेहरावत ने डालनवाला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसके दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि हाल में राजपुर रोड स्थित नेवल हाइड्रो ग्राफिक सेंटर में 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती परीक्षा चल रही है। परीक्षार्थियों की जांच के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को विपिन चाहर नाम का युवक परीक्षा देने पहुंचा। उसके दस्तावेज चेक किए गए। इस दौरान मौखिक बातचीत में पता लगा कि किसी व्यक्ति को रुपये देकर वह भर्ती होने पहुंचा। नेवी अफसरों ने उससे शुरुआती पूछताछ की। इसके बाद उसकी जानकारी ईमेल के जरिए पुलिस को भेजी। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

टपकेश्वर मंदिर में आयोजित जागरण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

0

देहरादून, श्री शिव शक्ति सेवा समिति देहरादून द्वारा टपकेश्वर महादेव मन्दिर, गढ़ी कैन्ट में श्री 108 महन्त कृष्णागिरी महाराज एवं दिगम्बर भरत गिरी के पावन सानिध्य आयोजित विशाल मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी और हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला व भोले महाराज ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में पावन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माता मंगला, एवम् भोले जी महाराज के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां भगवती के दरबार में ज्योत प्रज्वलित की और मां के दरबार में अरदास कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कमाना की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक लख़बीर सिंह लक्खा सहित कई अन्य कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति दी। बुधवार दोपहर को टपकेश्वर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में समिति ने सभी भक्तजनों को आमंत्रित किया है।

ब्रैकिग : सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

0

देहरादून, उत्तराखंड़ की धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म,

कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर,
कैबिनेट की बैठक 11 बजे आरंभ हुई, सचिव शैलेश बगोली ने की ब्रीफिंग |

आज 26 बिंदुओं पर हुआ मंथन

 

परिवहन विभाग का पहला मद, सड़क सुरक्षा कोष से सम्बंधित है |

कम्पाडिंग फीस 30 फीसदी की गई है |

दुर्घटना राहत निधि – 1 लाख की धनराशि बढ़ाकर 2 लाख की गयी |

आवास विभाग में लैंड यूज फीस में बढ़ाई गई,
पेट्रोल पेम्प में भी कमर्शियल रेट लागू होंगे |

उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में हुआ संशोधन |

कृषी विभाग में बागवानी मिशन के अंतर्गत सब्सिडी में 50 फीसदी राशि राज्य सरकार देगी |

शिक्षा विभाग में 60 दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाले बच्चो के नियम में संशोधन, अब 30 दिन में ही आउट ऑफ स्कूल माना जायेगा |

औधोगिक विकास विभाग में – औधोगिक सेवा नीति का प्रख्यापन किया गया |

उत्तराखंड की अपनी लॉजेस्टिक नीति लागू की गई |

वित्त विभाग में- व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया गया |

उच्च शिक्षा – हरिद्वार यूनिवर्सिटी को कैबिनेट की मिली मंजूरी |

 

मॅहगाई भत्ता ओर बोनस के लिए मंत्रिमंडल ने सीएम को अधिकृत किया गया |

सीएम के अनुमोदन पर मिलेगा बोनस ओर बढ़ा हुआ भत्ता |

 

उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट रखी जायेगी सदन के पटल पर |

कैबिनेट ने दी रिपोर्ट को अपनी अपनी मंजूरी |

केदारनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत आने वाले प्रभवितो को मिलेगा लाभ |

मास्टर प्लान के तहत होगी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही,
पुनर्निर्माण भी उसी के तहत होंगे |

राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस, पहले चरण में 6 पुलिस स्टेशन और 20 पुलिस चौकी बनेगी,

जहां पर्यटन ज्यादा बढ़ा है वह क्षेत्र रेगुलर पुलिस में आएगा |

वही हेड कांस्टेबलो के प्रमोशन क़ो लेकर भी कैबिनेट ने दी मंजूरी 1750 पदों पर बनेंगे ASI

महिला आरक्षण पर अध्यादेश के लिए सीएम को अधिकृत किया गया |

उत्तराखंड कूड़ा फेंकना और थूकना में बदलाव,
अब केवल अर्थ दंड का प्रवधान,
करावास का प्रधावन हटाया गया |

केदारनाथ में पुराने मकानों को नव निर्माण के लिए प्रस्ताव |

पुराने मकानों को ध्वस्तीकरण को मंजूरी |

राजस्व पुलिस को पुलिस के अधीन चरण वाइज तरीके से होंगी हस्तांतरित |

20 चौकियां 6 थानों को मिली मंजूरी |

EPFO: दिवाली तक आएगा पीएफ खाते में ब्याज, जानें इस बार कितना आएगा पैसा

0

ज्यादातर पीएफ खाताधारक (Provident Fund account holder- PF) अपने पीएफ खाते में ब्याज आने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार दिवाली के आसपास पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है।
EPFO के ब्याज देने से 6 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा होगा जो बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इतना आना है ब्याज केंद्र सरकार पीएफ पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज (PF Interest) देगी। हालांकि, ब्याज कब दिया जाएगा इसकी जानकारी EPFO ने नहीं दी है। ये 40 साल में सबसे कम ब्याज है।

इससे पहले सरकार ने 8.5 फीसदी का ब्याज दिया है। इतना आ सकता है ब्याज का पैसा EPFO हर साल आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करती है। यहां आपको औसत पैसे पर ब्याज कैलकुलेट करके बता रहे हैं। अगर आपके पीएफ खाते में 10 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 81,000 रुपये मिलेंगे।

पीएफ खाते में 7 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 56,700 रुपये मिलेंगे। 5 लाख रुपये हैं तो ब्याज के 40,500 रुपये आएंगे। अगर 1 लाख रुपये हैं तो 8,100 रुपये आएंगे। ऐसे कर सकते हैं बैलेंस चेकSMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है।

LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

मिस्ड कॉल के जरिए जान सकते हैं डिटेल्स आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है। वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगी जिसमें बैलेंस देख सकते हैं। उमंग ऐप के जरिए अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने सड़कों के भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजे की प्रक्रिया के लिए कमेटी बनाने के दिए निर्देश

0

देहरादून, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सड़कों के भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजे की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपर सचिव न्याय एवं अपर सचिव राजस्व की एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए। यह समिति 15 दिनों में राष्ट्रीय राजमार्गो के अतिरिक्त अन्य सड़कों में भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु सुझाव देगी।
मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने राज्य में डम्पिंग जोन हेतु उचित भूमि की कमी की समस्या के समाधान के लिए इनोवेटिव तथा वृक्षारोपण जैसे पर्यावरण हितैषी उपायों की संभावनाओं पर गम्भीरता से अध्ययन करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। रतूड़ी ने पी डब्ल्यू डी की सड़कों पर शहरी क्षेत्रों में आवासीय मकानों एवं दुकानों के अतिक्रमण के कारण, रैम्प बनाये जाने से नाली निर्माण या मार्ग रख-रखाव में आ रही कठिनाइयों के समाधान हेतु नगर निकायो की कैपेसिटी बिल्डिंग तथा पी डब्ल्यू डी द्वारा निकायों को तकनीकी सहायता पर चर्चा की।

 

नगर निकायों की सड़कों के रख-रखाव के लिए भी एक स्पष्ट और ठोस नीति निर्धारण पर त्वरित निर्णय की बात कही गई। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए की पी डब्ल्यू डी की सड़कों पर अलग-अलग विभागों द्वारा कार्य सम्पादन हेतु बार-बार कटिंग करने से रख-रखाव में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी स्तर पर नियमित बैठके की जानी चाहिए। बैठक में राज्य में वनभूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों के सम्बन्ध में क्षतिपूरक वृक्षारोपण के लिएु दुगुनी उपयुक्त भूमि की कमी के मुद्दें पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, प्रभारी सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव विनीत कुमार, प्रदीप रावत, एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार के दर्शन कर धाम में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का लिया जायजाCM धामी ने बाबा केदार के दर्शन कर लिया धाम में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का  जायजा

रुद्रप्रयाग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केदारनाथ में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में पधारे साधु-संतों से भेंट भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत केदारनाथ में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के अन्दर पूर्ण किये जाएं। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।

 

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मयूर दिक्षित को निर्देश दिये कि यह प्रयास किये जाएं कि केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने वाले 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं को प्रतिदिन ठहरने की उचित व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालु देवभूमि का अच्छा संदेश लेकर देश-दुनिया में जाएं, इसके लिए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास सरकार द्वारा किये जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य एवं दिव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है। केदारनाथ के निकटवर्ती स्थानों को आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केदारनाथ एवं गौरीकुण्ड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर अध्यात्म एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

 

प्रदेश के मुखिया धामी ने एम्स के ट्रामा रथ का किया फ्लैग ऑफदेहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने एम्स के ट्रामा रथ को दिखाई हरी झंडी

देहरादून, प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से एम्स के ट्रामा रथ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश द्वारा ट्रामा रथ के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों और अन्य विद्यालयों में जाकर आम लोगों को इस चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक करने एवं प्रशिक्षित करने का अभियान छेड़ा है, यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। चिकित्सा के क्षेत्र में इस तरह की पहल कारगर साबित होंगी।

 

एसोसिएट प्रो. एम्स ऋषिकेष डॉ. मधुर उनियाल ने कहा कि 11 से 17 अक्टूबर तक ट्रामा सप्ताह के तहत एम्स ऋषिकेश का ट्रामा रथ राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अन्य विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस को चिकित्सा के प्रति तत्कालिक सहायता और आवश्यक इलाज की जानकारी देगा एवं उन्हें प्रशिक्षित करेगा। यह ट्रामा रथ उत्तराखंड के आम जनमानस में ट्रॉमा चिकित्सा के प्रति जन जागरूकता लाकर उन्हें दुर्घटना के दौरान किस प्रकार से फर्स्ट ऐड दिया जाता है और घायल व्यक्ति की जान कैसे बचाई जा सकती है, इसका प्रशिक्षण देगा। सप्ताह भर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत ट्रॉमा रथ अलग अलग दिनों में अलग अलग स्थानों पर एम्स के ट्रॉमा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, डॉ.अजय कुमार, डॉ. कमलेश बैरवा, डॉ. पी. सी. मीणा, डॉ. दिनेश पंचाल उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अजय सेमवाल, दिनेश उनियाल जिला अध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित निवास पोस्ती, विनोद राणा सदस्य जिला पंचायत कालीमठ, अध्यक्ष जिला पंचायत सुमंत तिवारी, विनोद शुक्ला, अपर मुख्य कार्य कारी अधिकारी केदारनाथ योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।