Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowग्लेशियर व हिमालय का अस्तित्व संरक्षण वर्तमान की आवश्यकता : अनिरूद्ध भाटी

ग्लेशियर व हिमालय का अस्तित्व संरक्षण वर्तमान की आवश्यकता : अनिरूद्ध भाटी

हरिद्वार,  (कुलभूषण)। मां गंगा के अस्तित्व आधार गंगोत्री ग्लेशियर एवं हिमालय का संरक्षण वर्तमान की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगा सागर तक जन जागृति हेतु आयोजित मां गंगा यमुना कलश यात्रा निश्चित रूप से जन जागरूकता के साथ-साथ हिमालयी सरोकारों की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। यह विचार भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने हरकी पैड़ी पर यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए व्यक्त किये।
अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि आधुनिकता व संसाधनों के दोहन का प्रकृति पर निरन्तर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे में शांति ठाकुर व उनकी टीम द्वारा विगत 22 वर्षों से हिमालयी क्षेत्रों में बेवजह की मानवीय आवाजाही को प्रतिबंधित करने व ग्लेशियरों से छेड़छाड़ पर प्रतिबंध लगाने हेतु किये जा रहे प्रयास सराहनीय नहीं अपितु भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं पर रोक लगाने में सहायक सिद्ध होंगे।
गंगोत्री ग्लेशियर, हिमालय एवं हिमनद बचाओ अभियान दल की प्रमुख व यात्रा की संयोजिका ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने कहा कि गंगोत्री ग्लेशियर व समस्त हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती मानवीय आवाजाही व ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार बढ़ गयी है जिससे प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्हांेने कहा कि इस संदर्भ में उनकी संस्था ने 2007 में हाईकोर्ट मंे याचिका लगायी थी कि गंगोत्री के आगे का सम्पूर्ण क्षेत्र मानवीय आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया जाये, उसी याचिका के आधार पर माननीय न्यायालय ने प्रतिदिन 150 लोगों की सीमा आवाजाही हेतु निर्धारित की थी।
कल्पना ठाकुर ने कहा कि जन चेतना हेतु 10 अक्टूबर को गंगोत्री से प्रारम्भ हुई यह यात्रा गंगा सागर तक जाकर 22 अक्टूबर को दिल्ली में सम्पन्न होगी। इस यात्रा में प्रचार रथ के माध्यम से हिमालय के संरक्षण हेतु तथा पत्रक वितरित कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से निश्चित रूप से केन्द्र व प्रदेश सरकार व देश की जनता हिमालय की रक्षा के लिए एकजुट होकर सामूहिक प्रयास प्रारम्भ करेगी।
यात्रा के स्वयंसेवकों ने हरकी पैड़ी पर पत्रक वितरित कर तीर्थयात्रियों व स्थानीय निवासियांे को जागरूक किया।
इस अवसर पर युवा नेता आकाश भाटी, पार्षद विनित जौली, रूपेश शर्मा, गोपी सैनी, रवि चौहान, अर्चित चौहान, दिनेश नौटियाल, रघुवीर प्रसाद नैथानी, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, सोबन सिंह, अनूप नौटियाल, ओम प्रकाश निरंकारी, जयेंद्र पंवार, हेमश्वेता, कमला, संदीप चौहान, कंचन भंडारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments