Saturday, June 21, 2025
Home Blog Page 320

ब्रेकिंग : जंगल में मिला लगभग 20 दिन पुराना सड़ा-गला अज्ञात शव

0

हल्द्वानी, गेठिया के जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। शव लगभग बीस दिन पुराना बताया जा रहा है। उसका चेहरा भी नहीं पहचाना जा रहा है। ज्योलीकोट चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये लोगों को गेठिया के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम को गेठिया सैनिटोरियम से करीब एक-डेढ़ किमी दूर नीचे जंगल में सड़ी गली अवस्था में शव मिला। चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का चेहरा गला हुआ है। इसलिए पहचान में नहीं आ रहा है।
अनुमान के अनुसार मृतक की उम्र 35- 40 साल बताई जा रही है। उसकी मृत्यु करीब 15-20 दिन या इससे भी पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस यह नहीं समझ पा रही है की मामला हत्या का है या आत्म हत्या का। अब जांच के बाद ही इसका का पता चल पायेगा |

नमो ऐप पर ‘मोदी मीटर’ से नाप सकेंगे राजनीति की नब्ज : 2024 चुनाव का क्या हो सकता है परिणाम, यहां से लगाएं अनुमान

0

नई दिल्ली, भारत में चुनावी महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक नमो ऐप पर ‘मोदी मीटर’ नाम के एक अनूठे और इंटरैक्टिव मॉड्यूल को लॉन्च किया गया है। इसमें वर्चुअल ओपिनियन पोल के जरिए 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन के प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।

‘मोदी मीटर’ मॉड्यूल का मूल उद्देश्य देशवासियों के बीच चुनावों को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देना और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने जनता द्वारा गढ़े गए ‘अबकी बार, 400 पार’ नारे के जरिए, इस लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का भरोसा जताया है।

एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज, हर जगह एक ही बात सुनाई दे रही है, ‘अबकी बार, 400 पार’। भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जनता ने अपनी पसंदीदा सरकार को सत्ता में वापस लाने के लिए स्वयं ही इस तरह का नारा लगाया है।

‘मोदी मीटर’ की अवधारणा आसान, लेकिन बेहद शक्तिशाली है। यूजर्स यहां राष्ट्रीय स्तर पर और अपने संबंधित राज्यों में एनडीए गठबंधन को मिलने वाली सीटों को लेकर एक अनूठे तरीके से अनुमान लगा सकते हैं। इतना ही नहीं, वे यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को लेकर भी अनुमान लगा सकते हैं।

वैसे जो यूजर्स नमो ऐप पर लॉगिन करते हैं, मॉड्यूल पर उनके राज्य और निर्वाचन क्षेत्र (पंजीकरण के दौरान दी जाने वाली जानकारी के अनुसार) की पहचान ऑटोमैटिक तरीके से हो जाती है, जिससे उन्हें एक सटीक अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

अपने सभी अनुमानों को दर्ज करने के बाद, यूजर्स को एक पर्सनलाइज्ड कार्ड मिलता है, जिसमें ‘अबकी बार, 400 पार : आपके वोट से यह संभव है’ अंकित होता है। यूजर्स इस कार्ड को अपने सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं। यह मॉड्यूल मतदाताओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए, लोकतंत्र में मतदान के महत्वों को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

‘मोदी मीटर’ एक अद्वितीय मॉड्यूल है, जो दो-तरफा संचार प्रवाह की अनुमति देता है। जैसे ही कोई यूजर मॉड्यूल को आजमाता है, उनके अनुमानों को अज्ञात रूप से दर्ज कर लिया जाता है। इससे भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी जन-आकांक्षाओं और भावनाओं को समझना आसान हो जाता है। इसके अलावा, ‘मोदी मीटर’ एक प्रैक्टिस पोल के रूप में कार्य करता है, जो लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने और एनडीए के ‘400 पार’ के संकल्पों को मजबूती देता है।

आप नमो ऐप को डाउनलोड करने के लिए https://nm-4.com/modimeter2024 पर जा सकते हैं और नए मॉड्यूल में शामिल हो सकते हैं।

पुरस्कार प्राप्त नगर पालिका क्षेत्र में जलाया जाता है कूड़ा, प्रतिबंध के बाद धड़ल्ले से कूड़ा जलना आम

0

जिला प्रशासन नहीं लगा पाया अकुंश तो जाएंगे हाईकोर्ट’

पिथौरागढ़, वर्ष 2022 में उत्तर भारत जॉन के निकायों में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नगर पालिका पिथौरागढ़ क्षेत्र में आज भी अजैविक पूरा जलाया जाता है। बिना किसी डर के खुलेआम कूड़ा जलाया जा रहा है। न्यायालयों के हस्तक्षेप के बाद सरकारों ने कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन पिथौरागढ़ जिले में इस प्रतिबंध का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। नगर क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद में कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे हिमालय की गोद में बसे इस जनपद में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ लगातार स्वच्छता के मामले में पुरस्कार प्राप्त कर रहा है।
वर्ष 2021 में उत्तर भारत जॉन के अंतर्गत 1047 अंक लाकर पालिका ने 94 वां स्थान प्राप्त किया। 2022 में पालिका ने 69 रैंक लाकर 2069 अंक के साथ उत्तर भारत जोन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इतना ही नहीं वर्ष 2023 में 16 वें स्थान पर रहा। इसी वर्ष पालिका ने स्वच्छता पर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड में दर्ज कराया।
पुरस्कारों की लंबी फहरिस्त होने के बाद भी नगर पालिका अजैविक कूड़े को जलने पर अकुंश नहीं लगा पाई। आज भी जब आप इस शहर में सुबह सुबह गुजरेंगे तो आपको जगह-जगह पर कूड़ा जलते हुए दिखेगा। पॉलीथिन प्लास्टिक सहित अजैविक कूड़े के जलने से उठ रहा काला धुआं पर्यावरण के लिए काला संकेत है। इस कूड़े के जलने से नगर के साथ-साथ हिमालय क्षेत्र का पर्यावरण दूषित हो रहा है।
सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को इस काले धुएं से आ रही बदबू का शिकार होना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र के लोग अप्रत्यक्ष रूप से गंभीर बीमारियों के शिकार होने लगे है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि कूड़ा जालना पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन मानव जीवन के साथ घोर अन्याय करना है।
हालांकि सरकार ने कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कूड़ा जलाने वालों पर दंड का प्रावधान भी सरकार ने घोषित किया है। उसके बावजूद नगर क्षेत्र में डालने से पूरा जमा कर जलाया जा रहा है। नगर के मुख्य क्षेत्र गांधी चौक में भी सुबह-सुबह पूरा जलते हुए देख सकते है।
यही हाल पूरी नगर क्षेत्र का है। पुरस्कार प्राप्त नगर क्षेत्र का यह हाल है तो फिर ग्रामीण क्षेत्र काञतो आप अंदाज आप लगा सकते है।
पिथौरागढ़ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिला पंचायत द्वारा कूड़ा निस्तारण नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत तथा जिला पंचायत द्वारा बने कूड़ा घरों में कूड़ा नहीं उठने के कारण जला दिया जा रहा है।
पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र ही नहीं पूरा जनपद कूड़ा जलाने में लगा हुआ है। इस पर किसी की नजर नहीं जा रही है।
चीन सीमा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज जिलाधिकारी को ईमेल के माध्यम से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद में कूड़ा जलाया जा रहा है। इस पर रोकथाम के लिए नगर निकाय तथा पंचायत के साथ ही पुलिस डिपार्टमेंट को भी जिम्मेदारी सौपनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा आज चल रहा है ,लेकिन आगे इससे जो नुकसान होने वाले है। उस पर आज ही विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज हमें इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा नहीं है। लेकिन हम अपनी भावी पीढ़ी को बहुत बड़े संकट में डाल रहे है। इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी जिला प्रशासन को चलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने तत्काल कदम नहीं उठाया तो वे जनसहयोग से नैनीताल उच्च न्यायालय में कूड़ा जलाने की प्रमाणों के साथ जनहित याचिका दायर करेंगे।

ट्रांसवूमन निशा के साथ मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, पत्रकारों को सुनाई अपनी आपबीती

0

देहरादून, राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान राजधानी देहरादून में ट्रांसवूमन निशा के साथ मारपीट कर पैर तोड़ने के साथ बाल भी काटने की घटना से उसके साथी आक्रोशित हैं, और आज बड़ी संंख्या में ट्रांसवूमन निशा चौहान के साथ प्रेस क्लब पहुंचे |
पत्रकारों से रूबरू होते हुये उन्होंने कहा कि दून में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और पुलिस प्रशासन है बिल्कुल खामोश बैठा। अपने ऊपर हुयी इस घटना पर ट्रांसवूमन(किन्नर) निशा ने कहा कि 13 अप्रैल 2024 ट्रांसजेंडर रजनी रावत के गिरोह द्वारा उसका अपहरण कर एक सुनसान जगह ले जाकर आदेश अनुसार निशा को  मारा पीटा, पैर तोड़ दिया गया एवं बाल भी काट दिए गए।

पत्रकारों से बात करते हुये ट्रांसवूमन निशा चौहान ने कहा कि मारने पीटने के बाद खुद ही यह सक्रिय गिरोह निशा को बसंत विहार के थाने में ले गया जहां पुलिस वालों ने निशा की इस हालत को नजर अंदाज करते हुए आईएसबीटी चौकी भेज दिया।
वहां भी आईएसबीटी चौकी में पूरी कहानी का मास्टरमाइंड रजनी रावत का दबाव काम कर गया और निशा को इससे भी बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी।
पत्रकार वार्ता में निशा चौहान ने कहा कि सवाल यह है कि पुलिस प्रशासन ट्रांसजेंडर रजनी रावत के खिलाफ कोई भी सख्त कार्यवाही करने में असफल क्यों हो रही है ? जबकि आजकल हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, क्या देहरादून पुलिस इतनी कमजोर हो चुकी है कि इस सक्रिय गिरोह के खिलाफ कोई भी कड़ी कार्यवाही नहीं कर पा रही है। पत्रकारों से बोलते हुये
निशा ने उत्तराखंड पुलिस प्रशासन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई, और कहा कि जल्द से जल्द ट्रांसजेंडर रजनी रावत के खिलाफ सख्त कार्यवाही करके उसको जेल भेजा जाए एवं इसके घर में रह रहे नेपाल बंगाल के लोगों की भी जांच की जाए ।
पत्रकारों के बीच ट्रांसवूमन निशा ने कहा कि हमने कई बार एसएसपी देहरादून को रजनी एवं उसके गिरोह  के विरुद्ध शिकायत पत्र दे चुके हैं परंतु पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। निशा ने कहा कि हाल ही हमने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर उन्हें भी शिकायत पत्र दिया है साथ ही साथ हमने मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत पत्र दिया है किंतु जहां भाजपा नेता रजनी का नाम आते है सभी अधिकारी, पुलिस प्रशासन व सरकार नतमस्तक है, इसीलिए अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।
अपना दु:ख बयां करते हुये ट्रांसवूमन निशा ने कहा कि सबको पता ही है कि ट्रांसजेंडर रजनी रावत मूल निवासी नेपाल का है और किन्नर परंपरा की आड़ में इसने करोड़ों अरबों रुपए की संपत्ति बनाई हुई है। रजनी अपना वर्चस्व कायम करने के लिए किसी भी लोकल ट्रांसजेंडर बच्चों को देहरादून में रहने नहीं देना चाहता। जल्द से जल्द रजनी की गिरफ्तारी हो और हमें न्याय दिलाया जाय |
पत्रकार वार्ता में कई किन्नरों के साथ ट्रांसवूमन निशा को सहयोग देने के लिये एलजीबीटी के कई सदस्य भी मौजूद रहे |

चुन्नाभट्टा इलाके की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ राख

0

‘फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू’

देहरादून, सहस्त्रधारा रोड़ स्थित एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया, घटना थाना रायपुर क्षेत्र के अंर्तगत चुन्नाभट्टा इलाके का है, जहां एक गद्दे की दुकान में भीषण आग लग गई और गोदाम में भयंकर आग लगने से गद्दे के गोदाम की चपेट में दूसरा फर्नीचर गोदाम भी आ गया, जिससे आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया | स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, सूचना मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची |
मिली जानकारी के अनुसार चुना भट्टा कबाड़ी मार्केट में सोमवार दिन में तीन बजे के करीब दिलशाद ट्रेडर्स के गोदाम जिसमें फॉम, गद्दे व अन्य सामान रखा हुआ था, उसमें अचानक आग लग गई, आग ने विकराल रूप लेते हुए बराबर में ही इरशाद के गोदाम में रखे पुराने फर्नीचर को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया, पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों गोदामों में रखा सामान जल कर राख हो गया | आग से दुकान और गोदाम स्वामी का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है, फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, नगर अग्निशमन अधिकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया | वहीं अग्निशमन विभाग ने अपने करीब आठ टेंडर लगाने के साथ ही ओएनजीसी और डीआरडीओ से एक-एक पानी का टेंडर और टीम बुलाई। करीब पांच घंटे तक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान नियंत्रण के लिए पुलिस ने आसपास के कुछ घरों को भी खाली करा दिया था।

थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया दुकान और गोदाम में आग लगने से सभी सामान जल कर राख हो गया है, लेकिन घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है, पुलिस और अग्निशमन अधिकारी कारणों की जांच कर रहे हैं |

थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया दुकान और गोदाम में आग लगने से सभी सामान जल कर राख हो गया है, लेकिन घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है, पुलिस और अग्निशमन अधिकारी कारणों की जांच कर रहे हैं |

चारधाम यात्रा के लिए सात दिन में रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण, 12.48 लाख के पार हुयी संख्या

0

देहरादून, चारधाम यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है। सात दिन में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख पहुंच गई, जबकि पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था।
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसकी तस्दीक पंजीकरण के आंकड़े कर रहे हैं। पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था। रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 4,22,129, बदरीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983, यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 और हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार भी चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालु नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

 

कांग्रेस नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून, उत्तराखंड़ में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना स्थल का कांग्रेस नेताओं ने जायजा लिया।
यराजधानी देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को- ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, कांग्रेस नेता रितेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास नेगी, प्रवक्ता सुलेमान अंसारी, प्रवक्ता मोहन काला, प्रदेश युवा कांग्रेस नेता विकास नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं ने देहरादून की जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून से मतगणना से संबंधित जानकारी साझा की तथा अपेक्षा की कि लोकतंत्र की पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रहे।

 

हिमाचल के चिरगांव में मिली टिहरी से अपहृत लड़की, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

टिहरी नाबालिक का अपहरण करने वाले युवक को टिहरी कैंपटी पुलिस में दूरस्थ चकराता क्षेत्र के कानू गांव से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
कैंपटी थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि बीती 11 अप्रैल को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिक बहन 7 अप्रैल को अपनी बड़ी बहन के ससुराल जामसारी मसूरी के लिए निकली थी। लेकिन चार दिन बाद भी वह ना ही बहन के ससुराल पहुंची और ना ही अपने घर वापस आई। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरु की। पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक के मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो उसकी लोकेशन कालसी चकराता क्षेत्र में मिली।
पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पता लगाया कि नाबालिक हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिढ़गांव लरोट आप में है। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने महिला उप निरीक्षक नीलम कांस्टेबल राजेंद्र सिंह नेगी महिला कांस्टेबल मीणा तोमर की टीम को तलाशी अभियान चलाने के लिए भेजा पुलिस ने उसे चिढगांव रोड हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद किया।
उसे कोर्ट के निर्देश पर मेडिकल कराने के बाद नारी निकेतन देहरादून भेजा गया। कैंपिटी पुलिस ने मुकदमे में आईपीसी की धारा 363 और 366 की बढ़ोतरी भी की नाबालिक की कॉल डिटेल के आधार पर पता चला कि अभियुक्त अंकित ने ग्राम दरिया तहसील चकराता से उसे भगाया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना और एक्टिव सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को ग्राम कानू से गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0

पौड़ी, सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था रूप ग्रामीण रोजगार संस्थान ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर पौड़ी में छात्र छात्राओं की रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया |
राजकीय बालिका इंटरमिडिएट कॉलेज पाबौ में विद्यालयों के बच्चों ने पहले अपने विद्यालय की साफ सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया उसके पश्चात सुबह 10 बजे रैली निकाल कर लोगों को पृथ्वी पर कचरा न फेंकने का संदेश देकर स्वच्छता की अलख जगाई, स्कूली बच्चें बड़ी संख्या में अपने हाथों विभिन्न स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर चल रहे थे, तीन किलो मीटर लम्बी चली इस जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों के साथ अध्यापक एवं स्थानीय लोग भी शामिल हुये |
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण की विभीषिका से जूझ रहा है और मानव के लिये खतरा बनता जा रहा है वहीं संस्था के सलाहकार प्रेम बल्लभ पुशोला ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिये पृथ्वी पर कचरे के बढ़ते बोझ को कम करना होगा ताकि हमारा पर्यावरण संरक्षित रहे, उन्होंने पृथ्वी दिवस पर छात्र छात्राओं को कहा कि वे संकल्प लें कि हम अपनी धरा को साफ और सुन्दर बनाये रखेंगे तथा अपने क्षेत्र को प्‍लास्‍टिक मुक्त रखने में अपनी सकारात्मक सहभागिता निभायेंगे | इस अवसर पर संस्था के सचिव मनवर सिंह, अमर सिंह, यशोदा देवी, शिक्षिका रीना रावत, सुरमा देवी, रीमा पाल के संंस्था के सदस्य एवं अध्यापक और क्षेत्रीय लोग भी शामिल रहे |

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी केदारनाथ धाम पहुंची, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा

0

रुद्रप्रयाग, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्था पथ, गेस्ट हाउस, मंदाकिनी- सरस्वती घाट, म्यूजियम, केदारनाथ मंदिर परिसर, शिव उद्यान, हॉस्पिटल सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए तय डेडलाइन से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड, पर्यटन विभाग उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भास्कर खुल्बे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे करीब 9:30 बजे हेलिकॉप्टर से हैलीपैड पर पहुचें। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आठवां वृत्त लोनिवि टिहरी मुकेश परमार ने उनका स्वागत किया। हैलीपैड से उतरते ही उन्होंने केदारनाथ घाटी की जानकारी लेना शुरू कर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों से वर्तमान में गतिमान पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली।
श्री केदारनाथ मंदिर परिसर के समाने बन रहे भवनों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित एजेंसियों एवं जिलाधिकारी से भवनों का उद्देश्य पूछा वहीं सभी एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भवनों के निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी को अधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक कॉरिडोर का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रेन शेल्टर, मंदाकिनी एवं सरस्वती नदियों के घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पूरे क्षेत्र में क्या व्यवस्थाएं और सुविधा दी जाएगी उसकी जानकारी ली।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामाग्री की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों, कर्मचारी एवं निर्माण एजेंसियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सभी के साझा समन्वय से कठिन परिस्थितियों के बीच बेहतरीन कार्य हो रहा है इसे आगे भी जारी रखते हुए समय पर सभी कार्य पूरे किए जाएं। वहीं उन्होंने निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों एवं कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना एवं उनका विशेष ध्यान रखने एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कारगर टोकन सिस्टम, जूते- चप्पल के रख- रखाव की व्यवस्था, जैविक एवं अजैविक कूड़े के निस्तारण की कारगर व्यवस्था बनाने एवं लागू करने के निर्देश भी जिलाधिकारी को दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने एवं यात्रा सुगम- सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को भी कहा। करीब 11:30 बजे मुख्य सचिव वीआईपी हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना हुई।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मुख्य सचिव की रवानगी के बाद मंदिर परिसर, आस्था पथ, मंदाकिनी घाट सहित अन्य स्थानों पर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित संस्थाओं को समयबद्धता के साथ तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी अरविंद पांडे, डीपी सिंह, डीडीएमए विनय झिंक्वाण, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, सहायक अभियंता लोनिवि राजविंद्र सिंह, मनीष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जंगल की आग के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0

‘देव भूमि स्वराज फाउंडेशन एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) ने किया था आयोजन’

देहरादून, सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था देव भूमि स्वराज फाउंडेशन (ट्रस्ट) द्वारा चमोली के हरमनी गांव के साथ राजकीय इण्टर कॉलेज, हरमनी में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को “जंगल की आग के सन्दर्भ में ग्रामीणों को व्यावहारिक प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उत्तराखंड राज्य विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के सहयोग से प्रायोजित इस कार्यशाला में ग्राम हरमनी (मल्ली-तल्ली), नामतोल, देवपुरी, डांगतोली, पैनगढ़, भ्याडी, झंगोर, त्यूला, गैरबराम, सनेड़, सुनसारी, निलाड़ी आदि ग्रामों के लोगों ने भी भाग लिया,

इस कार्यक्रम में डॉ. हेमावती पुष्पवान, तुलसी देवी (प्रधान) एवं नंदन सिंह (प्रधान) ने ग्रामीण लोगों एवं जन प्रतिनिधियों को जंगल की आग के सन्दर्भ में प्रशिक्षण एवं जानकारी के साथ किस तरह आग पर काबू पाया जा सकता है, उसके संदर्भ में बताया, इसके साथ राजकीय इण्टर कॉलेज हरमनी में दिनेश कंडारी, इन्दर सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह परिहार, अध्यापक कमलेश चंद्र, पुष्कर सिंह नेगी, नीरज शर्मा, प्रियांक बेंजवाल के साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं को जंगल में आग लगने का प्रमुख कारण, आग का पर्यावरण प्रभाव, उपचारात्मक उपाय / सुझाव एवं इससे हुये नुकसान आदि विषय पर सार्थक जानकारी उपलब्ध कराई, साथ ही यह भी बताया कि भविष्य में इस जानकारी के माध्यम से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। भविष्य में कभी भी कहीं जंगल या किसी भी क्षेत्र में आग लगने पर सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देना एवं किस विभाग से तुरंत संपर्क करना है, ग्राम वासियों और स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षक वर्ग ने गंभीरता से इस और ध्यान और सतर्क रहने का प्रण किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी अपने जानकारी अनुसार जानकारी दी, जो कि इस विषय में बहुत लाभकारी होगी।
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के डायरेक्टर इन्दर सिंह , दिनेश कंडारी, बीरेंद्र भंडारी, डॉ. हेमावती पुष्पवान, तुलसी देवी (प्रधान) एवं नंदन सिंह (प्रधान) विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह परिहार, अध्यापक कमलेश चंद्र, पुष्कर सिंह नेगी, नीरज शर्मा, प्रियांक बेंजवाल सहित ग्रामीणों एवं छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्रायें एवं अध्यापको द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का संचालन हरमनी मल्ली ग्राम में बीरेंद्र भंडारी एवं राजकीय इण्टर कॉलेज, हरमनी में कमलेश चंद्र सत्ती द्वारा किया गया ।

पति ने पत्नी की गला रेतकर की ह्त्या, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

0

देहरादून, प्रेमनगर के मिठीबेरी में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। दो महीने पहले ही फरवरी में दोनों की शादी हुई थी। रविवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है।
दीपक दिहाड़ी मजदूरी करता है। पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल ले गया था। सुबह पुलिस को डेथ मेमो मिला तो सारी बात सामने आई। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है।