Saturday, May 4, 2024
HomeStatesUttarakhandपुरस्कार प्राप्त नगर पालिका क्षेत्र में जलाया जाता है कूड़ा, प्रतिबंध के...

पुरस्कार प्राप्त नगर पालिका क्षेत्र में जलाया जाता है कूड़ा, प्रतिबंध के बाद धड़ल्ले से कूड़ा जलना आम

जिला प्रशासन नहीं लगा पाया अकुंश तो जाएंगे हाईकोर्ट’

पिथौरागढ़, वर्ष 2022 में उत्तर भारत जॉन के निकायों में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नगर पालिका पिथौरागढ़ क्षेत्र में आज भी अजैविक पूरा जलाया जाता है। बिना किसी डर के खुलेआम कूड़ा जलाया जा रहा है। न्यायालयों के हस्तक्षेप के बाद सरकारों ने कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन पिथौरागढ़ जिले में इस प्रतिबंध का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। नगर क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद में कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे हिमालय की गोद में बसे इस जनपद में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ लगातार स्वच्छता के मामले में पुरस्कार प्राप्त कर रहा है।
वर्ष 2021 में उत्तर भारत जॉन के अंतर्गत 1047 अंक लाकर पालिका ने 94 वां स्थान प्राप्त किया। 2022 में पालिका ने 69 रैंक लाकर 2069 अंक के साथ उत्तर भारत जोन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इतना ही नहीं वर्ष 2023 में 16 वें स्थान पर रहा। इसी वर्ष पालिका ने स्वच्छता पर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड में दर्ज कराया।
पुरस्कारों की लंबी फहरिस्त होने के बाद भी नगर पालिका अजैविक कूड़े को जलने पर अकुंश नहीं लगा पाई। आज भी जब आप इस शहर में सुबह सुबह गुजरेंगे तो आपको जगह-जगह पर कूड़ा जलते हुए दिखेगा। पॉलीथिन प्लास्टिक सहित अजैविक कूड़े के जलने से उठ रहा काला धुआं पर्यावरण के लिए काला संकेत है। इस कूड़े के जलने से नगर के साथ-साथ हिमालय क्षेत्र का पर्यावरण दूषित हो रहा है।
सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को इस काले धुएं से आ रही बदबू का शिकार होना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र के लोग अप्रत्यक्ष रूप से गंभीर बीमारियों के शिकार होने लगे है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि कूड़ा जालना पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन मानव जीवन के साथ घोर अन्याय करना है।
हालांकि सरकार ने कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कूड़ा जलाने वालों पर दंड का प्रावधान भी सरकार ने घोषित किया है। उसके बावजूद नगर क्षेत्र में डालने से पूरा जमा कर जलाया जा रहा है। नगर के मुख्य क्षेत्र गांधी चौक में भी सुबह-सुबह पूरा जलते हुए देख सकते है।
यही हाल पूरी नगर क्षेत्र का है। पुरस्कार प्राप्त नगर क्षेत्र का यह हाल है तो फिर ग्रामीण क्षेत्र काञतो आप अंदाज आप लगा सकते है।
पिथौरागढ़ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिला पंचायत द्वारा कूड़ा निस्तारण नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत तथा जिला पंचायत द्वारा बने कूड़ा घरों में कूड़ा नहीं उठने के कारण जला दिया जा रहा है।
पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र ही नहीं पूरा जनपद कूड़ा जलाने में लगा हुआ है। इस पर किसी की नजर नहीं जा रही है।
चीन सीमा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज जिलाधिकारी को ईमेल के माध्यम से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद में कूड़ा जलाया जा रहा है। इस पर रोकथाम के लिए नगर निकाय तथा पंचायत के साथ ही पुलिस डिपार्टमेंट को भी जिम्मेदारी सौपनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा आज चल रहा है ,लेकिन आगे इससे जो नुकसान होने वाले है। उस पर आज ही विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज हमें इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा नहीं है। लेकिन हम अपनी भावी पीढ़ी को बहुत बड़े संकट में डाल रहे है। इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी जिला प्रशासन को चलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने तत्काल कदम नहीं उठाया तो वे जनसहयोग से नैनीताल उच्च न्यायालय में कूड़ा जलाने की प्रमाणों के साथ जनहित याचिका दायर करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments