Monday, June 9, 2025
Home Blog Page 1343

रिलायंस जियो के नए प्रीपेड प्लान्स के साथ मिलेगा डिज़्नी हॉटस्टार का फुल कंटेंट

0

नई दिल्ली, फेस्टिव सीजन की शुरूआत में ही रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है। 1 सिंतबर से रिलायंस जियो ने नए प्रीपेड प्लान्स के लॉन्च की घोषणा की है। 499 रू प्रति माह से शुरू इन प्रीपेड प्लान्स की खासियत यह है कि इसमें डिज़्नी हॉटस्टार का फुल कंटेंट बिना किसी रूकावट के मिलेगा। डिज़्नी + हॉटस्टार ने भारत में पेश अपनी कंटेंट रेंज में बड़े बदलाव किए हैं। डिज़्नी + हॉटस्टार के इस नए बेहतरीन कंटेंट को जियो यूजर्स तक पहुंचाने के लिए नए प्लान्स पेश किए हैं। अनलिमिटेड वॉयस, डेटा, जियो ऐप्स और एसएमएस के साथ साथ जियो के सभी नए प्रीपेड प्लान्स में डिज़्नी + हॉटस्टार का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

रिलायंस जियो के मौजूदा प्रीपेड प्लान्स के साथ यूजर्स को डिसनी + हॉटस्टार का वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता था। जिसमें दर्शकों को लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार स्पेशल, ब्लॉकबस्टर फिल्में और टीवी शो आदि मिलते थे। 3 भारतीय भाषाओं में डब की गई सामग्री भी उपलब्ध थी। नए प्लान्स में पहले वाले सभी कंटेंट तो दर्शकों को मिलेंगे ही साथ ही अंग्रेजी भाषा में इंटरनेशनल कंटेंट भी उपलब्ध होगा जैसे डिज़्नी + ओरिजनल, डिज़्नी मार्वल के टीवी शो, , स्टार वार्स, नेशनल ज्योग्राफिक, एचबीओ, एफएक्स, शोटाइम जैसे लोकप्रिय कंटेंट दर्शक देख पाएंगे। नया 499 रू वाला प्रीपेड प्लान में 3 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा, इसकी वैलिडिटी 1 माह है। 2 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान में 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा, इस प्लान की कीमत 666 रू रखी गई है। तीसरा प्लान 888 रू में मिलेगा, 2जीबी प्रतिदिन डेटा वाले इस प्लान की वैलिडिटी तीन माह है। यूजर्स चाहे तो 2599 रू में सालाना प्लान भी खरीद सकते हैं, इस प्लान में भी 2 जीबी डेटा हर रोज मिलेगा(साभारउत्तम हिन्दू न्यूज)।

स्व. बीर सिंह घुघत्याल मैमोरियल मैराथन का आयोजन, गौरव, दीपा और प्रदीप ने मारी बाजी

0

अल्मोड़ा (भिकियासैंण), खेल दिवस के अवसर पर विकासखंड के बाजन में स्व. बीर सिंह घुघत्याल मैमोरियल मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें गौरव अधिकारी, दीपा मेहरा, प्रदीप शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बाजन पोखरखाल से दौला तक 14 किमी मैराथन आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चित्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।

युवा वर्ग में गौरव अधिकारी प्रथम, सूरज नेगी द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में दीपा मेहरा प्रथम, भावना द्वितीय, कोमल नेगी तृतीय रही। प्रौढ़ वर्ग में प्रदीप शर्मा ने पहला, महेंद्र सिंह नेगी ने दूसरा और गोविंद रावत ने तीसरा स्थान पाया। युवा वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार सात हजार, तृतीय पुरस्कार पांच हजार, बालिका वर्ग और प्रौढ़ वर्ग के लिए तीन हजार, दो हजार और एक हजार एक सौ रुपये की पुरस्कार राशि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को दी गई। दौड़ का आयोजन स्व.बीर सिंह के परिवार के सदस्यों जगदीश घुघत्याल, बाग सिंह घुघत्याल, घनश्याम घुघत्याल ने किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान गायत्री देवी और संचालन उमेश मठपाल ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख नरेंद्र बिष्ट और भगवती रिखाड़ी, मनोज रावत, नवीन पुरोहित, राम सिंह अधिकारी, प्रेमबल्लभ जोशी, कृपाल सिंह, विशन रावत, इंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

स्व. बिपिन त्रिपाठी के विचार आज भी प्रासंगिक, यदि वह जिंदा होते तो उत्तराखंड की दिशा और दशा कुछ और ही होती : पाठक

अल्मोड़ा (द्वाराहाट), बिपिन त्रिपाठी विचार मंच के तत्वावधान में आनलाइन गोष्ठी शुरू हो गई है। दो दिनी इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक ने कहा कि स्व. बिपिन त्रिपाठी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। यदि वह जिंदा होते तो उत्तराखंड की दिशा और दशा कुछ और ही होती। वक्ताओं ने उत्तराखंड की वर्तमान दिशा और दशा पर विस्तार से चर्चा की। समृद्ध उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया। इससे पहले मंच की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

उत्तराखंड की दिशा और दशा पर आनलाइन विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता पद्म श्री शेखर पाठक ने राज्य निर्माण में स्व. त्रिपाठी के संघर्षों को याद किया। उनके अलावा आकाश सारस्वत, थ्रीश कपूर, शेखर पाठक, स्निग्धा तिवारी, उदय किरौला, केपीएस अधिकारी आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व एमडी तिवारी इंटर कालेज सभागार में मंच की नई कार्यकारिणी के लिए केपीएस अधिकारी को अध्यक्ष, गणेश भट्ट को उपाध्यक्ष (पुरुष), मधु लता रावत उपाध्यक्ष (महिला), लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी को महामंत्री, महेश प्रसाद त्रिपाठी संयुक्त मंत्री (पुरुष), ज्योति त्रिपाठी संयुक्त मंत्री (महिला), बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष और नवीन मैनाली को संगठन मंत्री बनाया गया। अध्यक्षता अनिल चौधरी ने की।

बैठक में पुण्यतिथि पर बिपिन त्रिपाठी विचार मंच के पहल पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कहा कि 30 अगस्त को शाम पांच से छह बे तक उत्तराखंड की महान विभूतियां विषय पर परिचर्चा होगी। जिसमें इंटर तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। 30 अगस्त को प्रात: 10 बजे बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज परिसर में स्व. त्रिपाठी की स्मृति में पौधारोपण होगा और शीतला पुष्कर मैदान में स्व. त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।May be an image of 9 people, people sitting and indoor

 

शक्तिकेन्द्र बैरती में बूथ सत्यापन बैठक आयोजित, 4 बूथों का हुआ सत्यापन

अल्मोड़ा, भाजपा चौखुटिया मंड़ल के अंतर्गत बूथ सत्यापन अभियान के तहत शक्तिकेन्द्र बैरती में बूथ सत्यापन बैठक आयोजित की गयी, जिसके अंतर्गत आने वाले 4 बूथों के अध्यक्ष कार्यकारणी के सदस्य अपेक्षित थे, जिसमें 4 बूथों के सदस्य कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष ने प्रतिभाग किया।
शक्तिकेन्द्र के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार छिमवाल व पूर्व मंड़ल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पाण्डे एवं 4 बूथों के अध्यक्षों में पान बूथ अध्यक्ष श्री संजय पाण्डे,
बैरती बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पूर्व प्रधा, उलैनी के अध्यक्ष कैलाश पाण्डे, चितलेशवर अध्यक्ष कैलाश पाण्डे, शक्तिकेन्द्र प्रभारी डॉ. विनोद कुमार छिमवाल ने बूथ सत्यापन बैठक में अपना सहयोग देने हेतु सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया | शक्तिकेन्द्र प्रभारी डॉ. विनोद कुमार छिमवाल ने सभी कार्यकर्ताओं व सदस्य कैलाश चंद्र पाण्डे,गोविन्द सिंह,खुशाल सिंह पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कैलाश पाण्डे को लेकर अभी से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत मुहिम को सार्थक रूप घरातल पर उतारने का आह्वान किया |May be an image of 6 people, people standing, outdoors and tree

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति ने प्रदेश के लोगों को सशक्त करने का अभियान शुरू किया

0

देहरादून –  एक बेहतर, सुरक्षित और समृद्ध उत्तराखंड के लिए उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति ने ’उत्तराखंड बचाओ अभियान’ की शुरुआत की है। जिसके तहत उत्तराखंड के दूरदराज के गांवों में बसने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आत्मनिर्भर उत्तराखंड के जरिए पहाड़ में बसने वाले महिलाओं एवं पुरुषों को सशक्त किया जाएगा एवं उन्हें उत्तराखंड के भौगोलिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय एवं अन्य पहलुओं को आसानी से समझने के लिए जागरूक किया जाएगा एवं पुरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

 

आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण तभी संभव है जब उत्तराखंड के लोगों को उत्तराखंड में ही रहकर अपना रोजगार प्राप्त कर सके, अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध हो सके, लघु एवं कुटीर उद्योगों के लिए उचित व्यवस्था मिल सके जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सके।

 

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के जनक श्री जगदीश भट्ट ने अपने उधमी और पेशेवर साथियों के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है। श्री जगदीश भट्ट ने कहा ’ इस सहकारी समिति के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक मदद की जाएगी, जैसे आर्थिक मदद, उनकी परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी दिलाने का कार्य, लोगों को आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन आदि दिया जाएगा, जिससे यहां के लोगों को स्वरोजगार एवं रोजगार जल्द प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति उत्तराखंड के लोगों के लिए उनके विभिन्न समस्याओं को संबोधित करने एवं उन समस्याओं का निवारण हेतु मंच प्रदान कर रहा है। साथ ही साथ स्वरोजगार एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों के टीम का नेटवर्क भी तैयार किया जा रहा है।

 

बीते वर्ष अप्रैल 2020 में उत्तराखंड बचाओ अभियान जगदीश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चलाया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार के प्रति लोगो को प्रेरित करना था। जिसमें प्रमुख सहयोगी संजय उनियाल, दिग्विजय सिंह भंडारी, जयदेव कैंथोला, तारा दत्त शर्मा, तारा दत्त भट्ट, शेखरानन्द भट्ट, गिरजा किशोर पांडे एवं महेश भट्ट ने सहयोग दिया।

 

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार में मदद, जनचेतना की पहल, शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सहायता, जल जंगल और जमीन के प्रति संवेदनशीलता, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार की उचित व्यवस्था, उत्तराखंड के संस्कृति, साहित्य एवं भाषा के संरक्षण एवं उत्तराखंड के लोगों को सशक्त करना है।

 

https://www.uttarakhandjanvikas.com/

40 की उम्र से पेंशन देने वाला सरल पेंशन योजना, जानिए क्या हैं इसकी शर्तें

0

नई दिल्ली, सरकारी नौकरी में भी पेंशन की स्कीम बुढ़ापे के लिए ही होती है। केंद्र सरकार की योजनाओं में भी आम लोगों के लिए जो पेंशन की स्कीम लॉन्च की गई है, उसका लाभ भी 60 साल की उम्र से ही मिलता है। वहीं आप 40 की उम्र से भी पेंशन का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको LIC की सरल पेंशन योजना (Saral Pension) से जुड़ना होगा।

इस योजना की शर्त ये है कि मंथली की बजाय एकमुश्त राशि देनी होगी। ये पेंशन पॉलिसी लेने वाले को आजीवन मिलेगी। इसके साथ ही इस प्लान को लेने वाले को लोन चाहिए तो इसके ही बिना पर पॉलिसी शुरू होने के 6 महीने बाद लोन की सुविधा भी मिलेगी।

एलआईसी ने सरल पेंशन योजना (Saral Pension) की शुरूआत की है। इसमें वो सारे फीचर हैं जो इससे पहले वाले प्लान में नहीं थे। यानी आप 40 से 80 साल की उम्र में कभी भी एकमुश्त रकम जमा कर हर माह

यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगा, उसे पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा। दूसरा पेंशन योजना जॉइंट लाइफ के लिए दिया जा रहा है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा। इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल जाएगा।

यदि आपकी उम्र 40 साल है और आपने 10 लाख रुपए का सिंगल प्रीमियम जमा किया है तो अपको सालाना 50250 रुपए यानी मंथली 4187 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे जो आजीवन मिलेंगे। इसके अलावा यदि आपको बीच में अपनी जमा की गई रकम वापस चाहिए क्योंकि आपको पैसे की जरूरत है तो ऐसी स्थिति में 5 प्रतिशत की कटौती करके आपको जमा की गई रकम वापस मिल जाती है। यदि आपको ये प्लान लेना है तो LIC की वेबसाइट या दफ्तर में जाकर इसकी पूरी डिटेल जरूर ले लें। ये पेंशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं।, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या सालाना पेंशन ले सकते हैं। ये पेंशन आजीवन मिलेगा। पहली लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस सिंगल लाइफ के लिए है।

फोन पर युवती से अश्लील बातें करना पड़ा युवक को भारी, पुलिस ने धर दबोचा

0

देहरादून। देहरादून जिले के रायपुर की एक युवती को फोन कर उससे अश्लील बातें करना सिरफिरे को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके नंबर की लोकेशन तलाश कर उसे धर दबोचा। सरफिरा युवती से न सिर्फ अश्लील बातें करता था, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज भी करता था। थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि एक युवती ने तहरीर दी थी कि एक अनजान व्यक्ति उसे रात के समय फोन और एसएमएस कर अश्लील बातें करता है और विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। पुलिस ने व्यक्ति के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन पता की। आरोपित को सोमवार को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की पहचान सरबजीत निवासी इंदिरा गांधी मार्ग प्रीत विहार निरंजनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सरबजीत ने युवती का नंबर किसी परिचित से लिया था।

शादी के 3 दिन बाद पति के साथ जा रही थी दुल्हन, रास्ते में कुदरत ने दी ऐसी दर्दनाक मौत

0

नई दिल्ली, तेलंगाना के विकाराबाद और रंगारेड्डी जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में एक दुल्हन समेत पांच लोग बाढ़ में बह गए। बचावकर्मियों ने सोमवार को मारपल्ली मंडल के थिम्मापुर धारा से तीन शव बरामद किए, जबकि चौथे की तलाश जारी है। नवविवाहित जोड़े सहित छह लोगों को ले जा रही एक कार रविवार रात नाले को पार करते समय बाढ़ के पानी में फंस गई।

स्थानीय लोगों ने दूल्हे नवाज रेड्डी और उनकी बहन राधम्मा को कार का दरवाजा खोलने और धारा में उतरने के बाद बचाया। पुलिस कर्मियों ने मछुआरों और गोताखोरों की मदद से तीन लोगों के शव निकाले। उनकी पहचान दुल्हन प्रवालिका, दूल्हे की बहन श्रुति और ड्राइवर रघुवेंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। एक लड़के की तलाश की जा रही है। नवाज रेड्डी और प्रवालिका ने 26 अगस्त को शादी की थी। शादी के बाद यह जोड़ा रविवार को अपने रिश्तेदारों के साथ मोमिनपेट गया था। वे रविवार शाम रावुलापल्ली गांव के लिए निकले थे।

हालांकि क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण बाढ़ का पानी नाले से बह रहा था, कार चालक आगे बढ़ गया क्योंकि उसे विश्वास था कि वाहन बिना किसी समस्या के इसे पार कर सकता है। हालांकि, कार बाढ़ के पानी में फंस गई और उसमें सवार चार लोग बह गए। इसी तरह की एक घटना में रविवार रात रंगा रेड्डी जिले के शंकरपल्ली मंडल के कोठापल्ली नाले में बाढ़ के पानी में एक कार बह गई। एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य खुद को बचाने में सफल रहे। पुलिस ने सोमवार को वेंकटैया का शव बरामद किया। वह चार अन्य लोगों के साथ चेवेल्ला मंडल के कौंकुतला गांव में एक शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव येंकथला लौट रहा था। कार नदी में फंसी तो उसमें सवार चार लोग वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे और सुरक्षित पहुंच गए। हालांकि, वेंकटैया एक कार से बह गए।(साभार -डेली न्यूज़360 )

उत्तराखंड : अब 7 सितंबर तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, एसओपी हुई जारी

0

देहरादून, उत्तराखंड में एक हफ्ते और बढ़ाया गया रात्रि कोरोना कर्फ्यू,अब 31 अगस्त से 7 सितंबर तक जारी रहेगा रात्रि कर्फ्यू, जबकि सरकार ने अभी तक तमाम इलाकों में सभी चीजें खुलने की छूट दे दी है | ऐसे में केवल रात के समय रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला ही अभी तक जारी किया गया है, राज्य में जिस तरह से डेल्टा प्लस वेरिएंट लगातार पैर पसार रहा है उससे आने वाले दिनों में फिर से प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू जैसे हालात सामने आ सकते हैं, वैसे 20 सितंबर महीने में माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है सरकार सभी से आग्रह कर रही है कि सावधानी बरतें और कोरोना गाइड लाइन का पालन करें |

 

निजी पब्लिशर की किताबें खरीदने का अगर छात्रों पर बनाया दबाव, होगी कड़ी कार्रवाई : शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय

0

देहरादून, प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सख्ती दिखाते हुये कहा कि उत्तराखंड के स्कूलों में अगर छात्रों पर निजी पब्लिशर की किताबें खरीदने का दबाव बनाया गया तो संबंधित स्कूल पर कार्रवाई होगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अभिभावकों से ऐसे स्कूलों की शिकायत विभाग और सरकार से करने को कहा है। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के फीडर विद्यालयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। कहा कि ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने रविवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वर्चुअल क्लास के माध्यम से सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित 800 फीडर प्राथमिक विद्यालयों के उत्थान और इनमें प्रवेश को शिक्षक और अधिकारियों द्वारा कोई विशेष कार्य नहीं करने का फीडबैक मिल रहा है। उन्होंने एक से 15 सितंबर तक सरकारी स्कूलों में नए प्रवेश करने के लिए प्रवेश उत्सव चलाने के निर्देश भी दिए, साथ ही डीबीटी के माध्यम से छात्रों को किताब एवं यूनिफार्म के लिए कितनी राशि पहुंची इसकी समीक्षा भी की। मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली से पांचवीं तक के स्कूल खोलने पर सरकार विचार नहीं कर रही। इसके लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार किया जाएगा |
वर्चुअल संवाद में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, प्राथमिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक आरके कुंवर, अपर निदेशक शिक्षा महानिदेशालय वंदना गब्र्याल, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान डा. मुकुल कुमार सती मौजूद रहे।

सरकार ने तीन भर्ती परीक्षाओं के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, अब 17 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

0

देहरादून, प्रदेश सरकार ने समूह ‘ख’ के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी है। ऐसे में राज्य लोक सेवा आयोग ने भी सहायक भू वैज्ञानिक, वन क्षेत्राधिकारी और सहायक अभियोजन पद पर भर्तियों के लिए एक साल की छूट देने के साथ ही आवेदन भरने की तारीख भी बढ़ा दी है।

प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही कोरोनाकाल में लागू लाकडाउन को देखते हुए समूह ग के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया था। इसके बाद सरकार ने समूह ख के पदों के लिए भी आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया। इसके बाद अब आयोग ये छूट देते हुए आवेदन की तारीख बढ़ाई है। इसके तहत सहायक भू वैज्ञानिक की अंतिम तारीख 17 सितंबर की गई है। वहीं, प्रमाण पत्र को भेजने की अंतिम तारीख चार अक्टूबर है। वन क्षेत्राधिकारी और सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 सितंबर कर दी है। बाकी सबी शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी। गौरतलब हो कि प्रदेश में तकरीबन पांच साल बाद प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) की परीक्षा हो रही है। इस समय कई आवेदक ऐसे हैं, जो इस वर्ष पीसीएस परीक्षा में शामिल होने की निर्धारित आयु सीमा को पार कर चुके हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया था कि समूह ख के पदों पर भी एक वर्ष की छूट दी जाए।

डीएलएड प्रशिक्षितों ने सीएम से की भर्ती में तेजी की मांग

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती में देरी के विरोध में आंदोलनरत डीएलएड प्रशिक्षितों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर हाईकोर्ट में शिक्षा विभाग की पैरवी मजबूती से करवाने की मांग की है। प्रशिक्षितों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्षतिग्रस्त रानीपोखरी पुल का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के दिये निर्देश

0

देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री हरिओम ने विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएगा।  पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने थानों भोगपुर के मार्ग को जल्दी दुरुस्त कर यातायात को खोलने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि पुल के टूटने की जांच के निर्देश दिये गये हैं। रानीपोखरी के पुल को फिर से बनाया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।  इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, बीआरओ के कर्नल मिलन मठ,  लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग के  अधिकारी भी मौजूद रहे।