Saturday, April 20, 2024
HomeUncategorizedस्व. बीर सिंह घुघत्याल मैमोरियल मैराथन का आयोजन, गौरव, दीपा और प्रदीप...

स्व. बीर सिंह घुघत्याल मैमोरियल मैराथन का आयोजन, गौरव, दीपा और प्रदीप ने मारी बाजी

अल्मोड़ा (भिकियासैंण), खेल दिवस के अवसर पर विकासखंड के बाजन में स्व. बीर सिंह घुघत्याल मैमोरियल मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें गौरव अधिकारी, दीपा मेहरा, प्रदीप शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बाजन पोखरखाल से दौला तक 14 किमी मैराथन आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चित्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।

युवा वर्ग में गौरव अधिकारी प्रथम, सूरज नेगी द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में दीपा मेहरा प्रथम, भावना द्वितीय, कोमल नेगी तृतीय रही। प्रौढ़ वर्ग में प्रदीप शर्मा ने पहला, महेंद्र सिंह नेगी ने दूसरा और गोविंद रावत ने तीसरा स्थान पाया। युवा वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार सात हजार, तृतीय पुरस्कार पांच हजार, बालिका वर्ग और प्रौढ़ वर्ग के लिए तीन हजार, दो हजार और एक हजार एक सौ रुपये की पुरस्कार राशि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को दी गई। दौड़ का आयोजन स्व.बीर सिंह के परिवार के सदस्यों जगदीश घुघत्याल, बाग सिंह घुघत्याल, घनश्याम घुघत्याल ने किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान गायत्री देवी और संचालन उमेश मठपाल ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख नरेंद्र बिष्ट और भगवती रिखाड़ी, मनोज रावत, नवीन पुरोहित, राम सिंह अधिकारी, प्रेमबल्लभ जोशी, कृपाल सिंह, विशन रावत, इंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

स्व. बिपिन त्रिपाठी के विचार आज भी प्रासंगिक, यदि वह जिंदा होते तो उत्तराखंड की दिशा और दशा कुछ और ही होती : पाठक

अल्मोड़ा (द्वाराहाट), बिपिन त्रिपाठी विचार मंच के तत्वावधान में आनलाइन गोष्ठी शुरू हो गई है। दो दिनी इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक ने कहा कि स्व. बिपिन त्रिपाठी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। यदि वह जिंदा होते तो उत्तराखंड की दिशा और दशा कुछ और ही होती। वक्ताओं ने उत्तराखंड की वर्तमान दिशा और दशा पर विस्तार से चर्चा की। समृद्ध उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया। इससे पहले मंच की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

उत्तराखंड की दिशा और दशा पर आनलाइन विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता पद्म श्री शेखर पाठक ने राज्य निर्माण में स्व. त्रिपाठी के संघर्षों को याद किया। उनके अलावा आकाश सारस्वत, थ्रीश कपूर, शेखर पाठक, स्निग्धा तिवारी, उदय किरौला, केपीएस अधिकारी आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व एमडी तिवारी इंटर कालेज सभागार में मंच की नई कार्यकारिणी के लिए केपीएस अधिकारी को अध्यक्ष, गणेश भट्ट को उपाध्यक्ष (पुरुष), मधु लता रावत उपाध्यक्ष (महिला), लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी को महामंत्री, महेश प्रसाद त्रिपाठी संयुक्त मंत्री (पुरुष), ज्योति त्रिपाठी संयुक्त मंत्री (महिला), बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष और नवीन मैनाली को संगठन मंत्री बनाया गया। अध्यक्षता अनिल चौधरी ने की।

बैठक में पुण्यतिथि पर बिपिन त्रिपाठी विचार मंच के पहल पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कहा कि 30 अगस्त को शाम पांच से छह बे तक उत्तराखंड की महान विभूतियां विषय पर परिचर्चा होगी। जिसमें इंटर तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। 30 अगस्त को प्रात: 10 बजे बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज परिसर में स्व. त्रिपाठी की स्मृति में पौधारोपण होगा और शीतला पुष्कर मैदान में स्व. त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।May be an image of 9 people, people sitting and indoor

 

शक्तिकेन्द्र बैरती में बूथ सत्यापन बैठक आयोजित, 4 बूथों का हुआ सत्यापन

अल्मोड़ा, भाजपा चौखुटिया मंड़ल के अंतर्गत बूथ सत्यापन अभियान के तहत शक्तिकेन्द्र बैरती में बूथ सत्यापन बैठक आयोजित की गयी, जिसके अंतर्गत आने वाले 4 बूथों के अध्यक्ष कार्यकारणी के सदस्य अपेक्षित थे, जिसमें 4 बूथों के सदस्य कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष ने प्रतिभाग किया।
शक्तिकेन्द्र के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार छिमवाल व पूर्व मंड़ल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पाण्डे एवं 4 बूथों के अध्यक्षों में पान बूथ अध्यक्ष श्री संजय पाण्डे,
बैरती बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पूर्व प्रधा, उलैनी के अध्यक्ष कैलाश पाण्डे, चितलेशवर अध्यक्ष कैलाश पाण्डे, शक्तिकेन्द्र प्रभारी डॉ. विनोद कुमार छिमवाल ने बूथ सत्यापन बैठक में अपना सहयोग देने हेतु सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया | शक्तिकेन्द्र प्रभारी डॉ. विनोद कुमार छिमवाल ने सभी कार्यकर्ताओं व सदस्य कैलाश चंद्र पाण्डे,गोविन्द सिंह,खुशाल सिंह पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कैलाश पाण्डे को लेकर अभी से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत मुहिम को सार्थक रूप घरातल पर उतारने का आह्वान किया |May be an image of 6 people, people standing, outdoors and tree

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments