हाईवे पर रातों रात के चला दी हरे आम के पेड़ों पर आरी

0
429

देहरादून, जनपद के हरबर्टपुर-देहरादून हाईवे किनारे रामपुर कला में रातोंरात आम के हरेभरे तीस से अधिक पेड़ों पर आरी चलाकर आम के बाग को उजाड़ दिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर तहसील प्रशासन, उद्यान विभाग और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कटान का निरीक्षण किया। उद्यान विभाग ने मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

बीती रात को रामपुर कला में हाईवे किनारे बाग में हरे भरे भारी भरकम आम के पेड़ों का अवैध कटान कर दिया। मौके पर तीस से अधिक पेड़ों को काटकर बाग को उजाड़ दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर तहसीलदार विकासनगर चमन सिंह, उद्यान निरीक्षक जेडी वर्मा, एसएसआई सहसपुर थाना रविंद्र सिंह नेगी ने मौके पर जाकर अवैध कटान का निरीक्षण किया, जिसमें मौके पर तीस आम के भारी भरकम हरे भरे पेड़ों का कटान बिना अनुमति के पाया गया। जिस पर तहसीलदार विकासनगर ने उद्यान निरीक्षक जेडी वर्मा को बागान मालिक और अवैध कटाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर उद्यान निरीक्षक जेडी वर्मा ने सहसपुर थाना पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसआई सहसपुर रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।