अच्छी खबर : UKPSC ने मांगे 894 पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन

0
785

हरिद्वार, प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है लोक सेवा आयोग हरिद्वार ने समूह ‘ग’ में उत्तराखंड वन विभाग के अंतर्गत वन आरक्षी परीक्षा-2022 के लिए सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर रखी गई है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार ने वन विभाग के अंतर्गत वन आरक्षी परीक्षा के लिए 894 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें अनुसूचित जाति के 164 पद, अनुसूचित जनजाति के 37 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 126 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 94 पद, अनारक्षित 473 पद हैं।

इनमें क्षैतिज आरक्षण उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के 18 पद, उत्तराखंड पूर्व सैनिक के 45 पद, उत्तराखंड के अनाज 24 पद और महिला 268 पद हैं।