Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowसंविधान के मौलिक अधिकार हमारी ढॉल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं...

संविधान के मौलिक अधिकार हमारी ढॉल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं : करण माहरा

देहरादून, उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करण माहरा की अध्यक्षा में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में संविधान दिवस की गोष्ठी के अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपस्तिथ सभी कार्यकर्ताओं को सविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि जहां संविधान के मौलिक अधिकार हमारी ढॉल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं वहीं इसमें दिये गये मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियाें को भी याद दिलाते हैं। उन्होेंने कहा कि हम सबको यह भी जानना जरूरी है कि 26 नवम्बर देश के राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता है।
श्री करन माहरा ने कहा कि आजादी के बाद हमारे पास अपना कोई संविधान नही था इसलिए इसको बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। जिस सभा मंे पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बाबा सहाब भीमराव अंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे। संविधान की ड्रफ्ंिटिंग समिति के अध्यक्ष बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर थे इसलिए उन्हें संविधान निर्माता कहा जाता है।
श्री माहरा ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हम सबको जीवन भर अपने मौलिक अधिकारों एवं कर्तब्यों के साथ-साथ कानून का पालन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने से न सिर्फ संविधान का मकसद पूरा होगा बल्कि संविधान निर्माताओं के सपनों के राष्ªट का निर्माण भी होगा।
श्री करन माहरा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी ने संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत निर्माण की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने समाज के कमजोर एवं उपेेक्षित वर्ग के लोगों केे जीवन स्तर को उठाने के लिए संविधान में व्यवस्था करके सराहनीय कार्य किया। बाबा साहब अम्बेडकर देश में सामाजिक समरसता की स्थापना करना चाहते थे उन्होंने भारत के संविधान निर्माण केे साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों के विरूद्ध भी अपनी आवाज बुलंद की। डॉ0 अम्बेडकर ने देश के युवा वर्ग को संदेश दिया कि ’खुद उठो, दूसरों को उठाओ और शिक्षित बनो, संगठित होकर समाज के हित में संघर्ष करो’। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक शक्तिशाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है।
श्री करण माहरा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं संविधानसभा ने हमारे देश को एक ऐसा लोकतंात्रिक गणराज्य घोषित किया जहां देश के लोग सर्वोच्च शक्ति रखते हैं। संविधान की प्रस्तावना का ‘हम’ शब्द इंगित करता है कि इस देश के लोग सरकार को शक्ति देते हैं और यह अपना अधिकार लोगों की इच्छा से प्राप्त करता है। हमारा संविधान समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय की आकांक्षाओं को आवाज देता है। संविधान का उद्देश्य जाति, वर्ग, नस्ल, लिंग और धर्म के आधार पर भारत में मौजूद विशाल असमानताओं को दूर करना और सभी क्षेत्रों में सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना था। बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान में समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, जीवन का अधिकार, शोषण के खिलाफ अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार, संवैधानिक उपचार का अधिकार संविधान में प्रदत्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने अंतिम भाषण में चेतावनी दी थी कि यदि संविधान का अक्षरतः पालन नहीं किया गया तो भारत एकबार फिर से अपनी स्वतंत्रता खो देगा। उन्होंने कहा था कि संविधान स्वयं दस्तावेज पर नही बल्कि इसे क्रियान्वित करने के प्रभावी लोगों के प्रभाव पर निर्भर है। उन्होंने कहा था राजनीति में नायक-पूजा गिरावट और तानाशाही का एक गारंटीकृत मार्ग होगा और केवल राजनीतिक लोकतंत्र पर्याप्त नहीं होगा, हमें समाजिक लोकतंत्र को प्राप्त करने की आकांक्षा भी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि आज कुछ ताकतों द्वारा भारत के संविधान में उल्लिखित अधिकारों से खिलवाड किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी को इन अधिकारों की रक्षा करनी है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments