Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowकोरोना : राज्य में आज 24 घंटे में 37 नए संक्रमित मिले,...

कोरोना : राज्य में आज 24 घंटे में 37 नए संक्रमित मिले, नहीं हुई एक भी मरीज की मौत, घटी सक्रिय मामलों की संख्या

देहरादून, उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है, राज्य में आज बीते 24 घंटे में 37 संक्रमित मिले हैं। वहीं बुधवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 643 पहुंच गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 20213 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, चमोली में दो, देहरादून में सात, हरिद्वार में चार, नैनीताल में 11, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ दो, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व उत्तरकाशी में दो संक्रमित मिले हैं।
अब तक कोरोना के प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 341573 हो गई है। इनमें से 327558 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7357 लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments