Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized“बैठक” के माध्यम से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य संध्या का आयोजन

“बैठक” के माध्यम से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य संध्या का आयोजन

देहरादून, अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल के संयुक्त तत्वावधान में “बैठक” नामक एक सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन डी.बी.एस. कॉलेज, करनपुर, देहरादून में किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनकी कला को प्रोत्साहित करना एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की परंपरा को आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में श्रीमती मधु भट्ट, राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष, संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद ने मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रही l
“बैठक” कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिभा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं निदेशक, गुरुकुल द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन गुरुकुल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा गणेश स्तुति, कृष्ण कथा, राग आधारित नृत्य प्रस्तुतियाँ, राम स्तुति, दुर्गा स्तुति आदि विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सभी प्रस्तुतियाँ शास्त्रीय सौंदर्य, लय-ताल और भावाभिव्यक्ति से परिपूर्ण रहीं, जिन्हें दर्शकों ने अत्यंत सराहा।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल कला को जीवंत रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति के प्रति अनुराग भी जगाते हैं।
इस अवसर पर समिति के प्रबंधक नरेश भटनागर, प्रचार मंत्री अरुण शर्मा, हितेश चौधरी, सहित कल्पना सैनी, सुश्री यामा शर्मा, सुश्री सोनल वर्मा, श्रीमती उपमा शुक्ला, डॉ. विजय गोडबोले,शुभाषणी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments