Monday, May 13, 2024
HomeTrending Now'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत गांधी पार्क में आयोजित हुई रैली,...

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत गांधी पार्क में आयोजित हुई रैली, सीएम धामी, शिक्षा मंत्री धनसिंह और मेयर गामा ने किया प्रतिभाग

देहरादून, प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने एवं 03 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देहरादून की धरती पर हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ लगे इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून मती सोनिका, एस.एस.पी दलीप सिंह कुंवर, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किये तिरंगे झंडे

May be an image of 7 people and people standing

देहरादून, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु आज न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगे झंडे को फहराने के संबंध में विस्तार से सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। वहीं बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वार्डो के सदस्यों और पार्षदों को तिरंगा झण्डे वितरण किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेशभर में “हर घर तिरंगा अभियान” जगह -जगह चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कह कि जब आप तिरंगा लहराएंगे निश्चित ही आपके अंदर देश भक्ति की भावना जागेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा के अंतर्गत करीब 20 हजार तिरंगा ध्वज फहराएं जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी जी ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हर घर में तिरंगा लहराने की अपील की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, नीरू देवी, संध्या थापा, सौरभ कपूर,ज्योति कोटिया,संजय थापा,सुंदर कोठाल ,राकेश जोशी, सतेंद्र ,प्रदीप रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments