Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowओएनजीसी ने की खेल छात्रवृत्ति योजना की घोषणा, 21 खेलों में दी...

ओएनजीसी ने की खेल छात्रवृत्ति योजना की घोषणा, 21 खेलों में दी जायेंगी 250 छात्रवृत्तियां

नई दिल्ली, देश की महारत्न कंपनी ओएनजीसी ने युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना 2025-26 की घोषणा की है। इस योजना के तहत 21 खेलों में लड़के और लड़कियों को कुल 250 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। विशेष रूप से यह अवसर उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय 5 लाख से कम है।
आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्तूबर 2025 शाम 4:00 बजे तक चलेगी। इच्छुक खिलाड़ी उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट sportsscholarship.ongc.co.in पर जाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर ओएनजीसी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ओएनजीसी की खेल छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 15 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, उनके माता-पिता या अभिभावक की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
खेल योग्यता के तहत, आवेदक को 21 निर्दिष्ट खेल विषयों में से किसी एक में राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी खेल उपलब्धियों, आयु और आय से संबंधित प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। सही और प्रामाणिक दस्तावेज ही छात्रवृत्ति पाने के लिए मान्य माने जाएंगे, इस योजना के तहत चुने गए खिलाड़ियों को हर महीने 15,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। कुल 250 खिलाड़ियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
ओएनजीसी खेल छात्रवृत्ति 2025-26 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पोर्टल पर उपलब्ध नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है। यह छात्रवृत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी; किसी भी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन मान्य नहीं होगा।

इन खेलों में मिलेगी छात्रवृत्ति :
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्ड्स, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, हॉकी, कबड्डी, स्क्वैश, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, पैरा स्पोर्ट्स, शूटिंग, कुश्ती आदि l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments