Sunday, July 26, 2026
HomeStatesUttarakhandरामलीला के 9वें दिन लेजर लक्ष्मण शक्ति व उड़ते हुए हनुमान को...

रामलीला के 9वें दिन लेजर लक्ष्मण शक्ति व उड़ते हुए हनुमान को देख भाव विभोर हुये दर्शक

देहरादून, श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के तत्वाधान में आयोजित रामलीला के नवम दिवस में लक्ष्मण शक्ति व उड़ते हुए हनुमान के भव्य रामलीला का मंचन हुआ । मेघनाथ ने “लेजर की लक्ष्मण शक्ति” से लक्ष्मण को मूर्छित किया और “उड़ते हुए हनुमान संजीवनी लेकर” आए, इन दृश्यों पर दर्शकों की तालियों से पंडाल गूंज गया। पौराणिक रामलीला की तरह रामलीला का सबसे जानदार संवाद लक्ष्मण मेघनाथ का मंचन चौपाइयों व गानों के साथ हुआ। कलाकारों में रावण नरेश कुमार, मेघनाथ जीतेन्द्र घई, व राम अनिल नौटियाल, लक्ष्मण शिवम गिरी ने मंचन में अपने अभिनय से जान डाल दी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिनव थापर द्वारा समिति की ओर से डॉ. राजेन्द्र डोभाल वीसी स्वामी राम हिमालय यूनिवर्सिटी, नई टिहरी रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, मनोज राय व अन्य सदस्य, जॉलीग्रांट, सुनील कुमार जैन चेयरमैन तुलास ग्रुप, ऑटो यूनियन देहरादून के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा को सम्मानित किया गया। रामलीला समिति के अमित पंत, गिरीश पैन्यूली, दुर्गा भट्ट, अजय पैन्यूली, डॉ नितिन डंगवाल, नीता बहुगुणा, शशि पैन्यूली, आदि ने भाग लिया।
गौरतलब हो कि उत्तराखंड की प्राचीन व गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी रामलीला 1952 से पुरानी टिहरी की रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद अभिनव थापर द्वारा देहरादून में इसको भव्य रूप से पुनर्जीवित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments