Saturday, April 27, 2024
HomeStatesUttarakhandनवनिर्वाचित सांसद नरेश बंसल का भाजपाईयों ने किया सम्मान, सीएम के जन्मदिन...

नवनिर्वाचित सांसद नरेश बंसल का भाजपाईयों ने किया सम्मान, सीएम के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

(सुनील घिल्ड़ियाल) देहरादून, कैंट विधानसभा के विधायक हरवंश कपूर, प्रेमनगर कावंली मंडल के अध्यक्ष विजेन्द्र थपलियाल, जीएमएस रोड के मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल व क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनीता द्वारा सहारनपुर रोड स्थित मनभावन वैडिंग प्वाइंट में राज्य के नव निर्वाचित राज्य सभा सदस्य माननीय सम्मानित नरेश बंसल का सम्मान किया गया | विधायक हरवंश कपूर ने सांसद बंसल को शॉल व पुष्पों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया, दोनों मंडलों के मंडल अध्यक्षों द्वारा मैमेन्टो देकर व उपस्थित पार्षदों द्वारा फूलों का गुलदस्ता भी सम्मान स्वरूप दिया, इस अवसर पर रीता विशाल द्वारा “नवीन वर्ष के लिए नवीन प्राण चाहिए” गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,

उक्त सम्मान समारोह में प्रदेश संगठन महा मंत्री अजय कुमार,मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल प्रभारी श्रीमती बृजलेश गुप्ता, महानगर महामंत्री सतेन्द्र नेगी की उपस्थिति ने मंच की शोभा बढायी | उपस्थित सभी सम्मानित मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा अपने उद्बोधन में माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा देश व राज्य में किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अपने विचार साझा किए | सम्मान समारोह के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जन्मदिन पर माननीय नरेश बंसल जी व हरवंश कपूर द्वारा केक काटकर व जरुरतमंदों को कंम्बल बांट कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया |

मंच का संचालन जीएमएस रोड महामंत्री सुमित पांडे द्वारा किया गया | आज के उक्त सम्मान समारोह में पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता, महामंत्री संतोष कोठियाल, शेखर नौटियाल, उपाध्यक्ष विक्की खन्ना, मंत्री रंजीत सेमवाल, श्रीमती कृष्णा भुवालका महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनिता मल्होत्रा, उपाध्यक्ष डा. उदय सिंह पुंडीर प्रभारी हरीश कोहली, हिमांशु गोगिया आदि सक्रिय कार्यकर्ता व मीडिया प्रभारी उपस्थित थे, इस दौरान मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर महानगर कार्यालय में सुन्दर कांड का व अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कि मुस्लिम महिलाओं ने बढ चढ कर रक्तदान किया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments