Thursday, May 2, 2024
HomeNational25 देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन : सबसे ज्यादा खराब स्थिति दक्षिण अफ्रीका...

25 देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन : सबसे ज्यादा खराब स्थिति दक्षिण अफ्रीका में, एक दिन में ही दोगुने हुए ओमिक्रॉन के मामले

‘चिंताजनक हालात, दक्षिण अफ्रीका में लेवल वन का लॉकडाउन लगा, बाजार बंद , सड़कें सूनी, लोग फिर घर की चारदीवारी में कैद’

नई दिल्ली, ओमिक्रॉन पिछले एक हफ्ते में ही यह दक्षिण अफ्रीका से लेकर 25 देशों में पहुंच चुका है।
सबसे ज्यादा खराब स्थिति दक्षिण अफ्रीका में है। यहां एक दिन में ही ओमिक्रॉन के केस दोगुने हो गए हैं।

चिंताजनक हालात का अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि दक्षिण अफ्रीका में लेवल वन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। बाजार बंद चल रहे हैं, सड़कें सूनी पड़ चुकी हैं और लोग फिर अपने घर की चारदीवारी में कैद दिख रहे हैं।

ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला साउथ अफ्रीका में 24 नवंबर को सामने आया था। उस समय ही वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि उनके देश में कोरोना का एक नया वेरिएंट पाया गया है, जो 30 से ज्यादा बार म्यूटेट हुआ है। ऐसा डर है कि ये वेरिएंट दूसरे वेरिएंट की तुलना में काफी तेजी से फैल सकता है। देश में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में भी 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं।

भारत में भी खौफ, मणिपुर में 10 दिन तक लॉकडाउन लगा दिया गया है।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका में कुल पांच तरह के लॉकडाउन लगाए जा सकते हैं. इसमें सबसे सख्त लॉकडाउन पांचवी श्रेणी का माना जाता है। अभी के लिए लॉकडाउन की पहली श्रेणी से ही लोग परेशान होने लगे हैं। व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है।

अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, थाइलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर जैसे कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments