कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र से जुड़कर उत्तराखंड के विकास में करें साझेदारी : यशपाल आर्य

0
769

(अतुल अग्रवाल)

हल्द्वानी, पूर्व कबीना मंत्री तथा पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस के राज में उत्तराखंड जिस रफ्तार से विकास पथ पर अग्रसर था उसे भाजपा ने तहस-नहस कर दिया है। आज आवश्यकता है कि उत्तराखंड दोबारा विकास के पथ पर अग्रसर हो | इसलिये आप और हम कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र से जुड़कर उत्तराखंड के विकास में सकारात्मक साझेदारी करें। आप हम से बात कर अपने सुझाव साझा करें, श्री यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड आपके सुझाए गए रास्तों पर ही चलेगा। आपके बहुमूल्य सुझाव और उस पर आधारित हमारी प्रतिज्ञा देवभूमि उत्तराखंड की आशाओं को साकार कर खुशियों का प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर करेंगे।

स्वराज आश्रम में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व कबीना मंत्री यशपाल आर्य ने पार्टी की ओर से आगामी दिनों में संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जनता के साथ परामर्श अभ्यास 2 महीने से अधिक समय से चल रहा है और हर जिले के दूर दराज इलाकों तक कांग्रेस के पदाधिकारी विभिन्न लोगों, समूहों और संगठनों तक पहुंच रहे हैं तथा लोग टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी अपने विचार और सुझाव हम तक पहुंचा रहे हैं।

इस परामर्श अभियान को जमीनी तौर पर उतारने के लिए ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में मौजूद हैं और हमारे कार्यकर्ता लोगों, समूहों और संगठनों के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि विधान सभावार क्षेत्र के निर्वाचित स्थानीय निकाय, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय के संगठन, आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वनपंचायतें, युवा और महिला मंगलदल, डॉक्टर, अधिवक्तागण, सरकारी एवं निजी कर्मचारी, महिला समूह, स्वयं सहायता समूह, भूत पूर्व सैनिक एवं वेटरन्स, स्थानीय व्यापारी संघ, स्थानीय पर्यटक/परिवहन संघ, छोटे व्यापारी, दुकानदार, पर्यावरण समूहों के सदस्य, जनजातीय समितियों के सदस्य, आईएमए, आईसीसीए, इंजीनियर्स गिल्ड, शिक्षक, युवा समूह, बार कौंसिल, बार एसोसिएशन के सदस्य एवं पदाधिकारी के साथ परामर्श किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में दुर्गम क्षेत्र के गाँवों में कम से कम दो परामर्श किया जाना सुनिश्चित किया गया हैं। 2 महीने तक जिलेवार परामर्श करने और टोल फ्री नंबर लांच करने के पश्चात प्रतिज्ञा पथ पर कांग्रेस पार्टी अपने अगले तीसरे चरण में कदम रख रही है और अधिक से अधिक लोगों और समूहों और संगठनों तक पहुँचने की दिशा में बढ़ रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो हेल्पलाइननंबर/टोलफ्रीनंबर लॉच किए जा चुके हैं वे इस प्रकार है: 1800 212 000055, 1800 123 000055, 9099283771