Thursday, April 18, 2024
HomeStatesUttarakhandपुलिस के काफिले में शामिल हुई ये 5 नई चमचमाती गाडियां, ऐसे...

पुलिस के काफिले में शामिल हुई ये 5 नई चमचमाती गाडियां, ऐसे रखेंगी चप्पे चप्पे पर नज़र

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत व चाक चौबंद करने के लिए अपने काफिले में 05 नई चमचमाती गाडियां शामिल कर ली है। रविवार को हल्द्वानी के बहुउद्देशीय भवन से डीआईजी कुमाऊं डॉ नीलेश आनंद भरणे ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर लालकुआं, रामनगर, व अन्य जगहों को रवाना किया। डीआईजी भरणे ने जानकारी देते हुए बताया कि ये गाडियां शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगी। जिससे आम जनमानस को सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि सिटी पेट्रोलिंग वाहन में सभी तरह के अत्याधुनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ उसमे फर्स्टटेड उपचार की व्यवस्था भी उपलब्ध है। इस वाहन में महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है पहले चरण में नैनीताल जनपद में 6 वाहन पहुंचे हैं जबकि जनपद में टोटल 11 वाहन के माध्यम से पेट्रोलिंग कराई जाएगी, उन्होंने बताया कि सिटी पेट्रोलिंग वाहन हाईवे के अलावा बॉर्डर पर भी तैनात रहेंगी।हालांकि विधानसभा चुनावों तक यह गाडियां चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था को कायम करने के लिए संचालित होंगी। साथ ही डीआईजी भरणे ने कहा 10 किमी. की दूरी में ये गाडियां पेट्रोलिंग करेंगी, उन्होंने कहा की ये सारी गाडियां सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से संचालित होंगी। जिससे हाईवे व किसी भी जगह पर आम जनता को किसी भी समस्या होने पर 112 नम्बर डायल करना होगा। और 05 से 10 मिनट के अंदर फास्ट रिस्पांस में पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच जाएंगी। साथ ही बताया की पुलिस मुख्यालय देहरादून से सबसे पहले ये गाडियां नैनीताल जनपद को दी गई हैं। जहां 05 गाडियां पुलिस को मिल चुकी है जबकि 06 वाहन पुलिस दस्ते में और शामिल होंगे।इस दौरान एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, एसपी सिटी क्राइम जगदीश चन्द्रा, सीओ लालकुआं शांतनु पराशर सहित अन्य लोग मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments