देहरादून, एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय का घेराव किया, जिसमें पुलिस द्वारा बैरकेडिंग कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को फ़ाउण्टेन चौक पर रोक दिया गया। इस तानाशाही सरकार के इशारों पर चल रही पुलिस द्वारा पुतला जलाने से रोका गया | इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की तीखीं नोकझोंक हुई। जिसमें ज़िलाध्यक्ष प्रकाश नेगी को गंभीर चोटें आई ।
इस दौरान ज़िलाध्यक्ष प्रकाश नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं भारतीय यूथ कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ़्रीज करना निंदनीय है यह लोकतंत्र की हत्या करना जैसा है ।
मोदी सरकार पूर्णतः आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए डरी हुई है , हमारी मांग यही है की फ्रीज किए गए बैंक अकाउंट्स को जल्द से जल्द सुचारू रूप से पुनः संचालित किया जाए । इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी, पूर्व महानगर महासचिव हरजोत सिंह, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सक्षम यादव, प्रांजल ने गिरफ्तारी दी ।
एनएसयूआई के युवाओं पर बल प्रयोग और जोर आजमाइश के बाद चोटिल हुए युवाओं को गिरफ्तार कर डालनवाला कोतवाली ले जाया गया जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हीरा सिंह बिष्ट मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी अनिल नेगी महिला कांग्रेस से नजमा खान आशा मनोरमा डोबरियाल एवं निधि नेगी चोटिल युवाओं का हाल पूछने डालनवाला कोतवाली पहुंचे जहां एनएसयूआई युवाओं को औपचारिकताओं के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा बरी कर दिया गया।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी ,प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस कमल कांत जी, इंटक जिलाध्यक्ष रिहान, एनएसयूआई कार्यकर्ता मनीष रावत,मुकेश बसेड़ा, मुस्कान, मोहम्मद करीम,अंकित, काजल थापा, करन राय , प्रांचल नौनी, हर्ष राणा, नमन आदि मौजूद रहे।.
कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने के विरोध में फूंका मोदी सरकार का पुतला

भाजपा देश को पूरी तरह से तानाशाही व्यवस्था की तरफ ले जा रही : हरीश रावत
देहरादून, कांग्रेस पार्टी के खाते आयकर विभाग द्वारा फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सम्मिलित हुए। कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में इनकम टैक्स ऑफिस की तरफ बढ़े। पुलिस मुख्यालय के समीप रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने वहीं पर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी अपर जिलाधिकारी को मौके पर दिया गया।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि ठीक चुनाव से पहले इस तरह की हरकत दिखती है कि भाजपा देश के संसदीय लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कुछ जांच भी जरूरी थी तो कम से कम चुनाव तक तो रुकना चाहिए था। अब जब पार्टी अपने खातों का संचालन वैधपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों हेतु नहीं कर पाएगी तो लोकसभा चुनावों में कैसे भागीदारी कर पायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को पूरी तरह से तानाशाही व्यवस्था की तरफ ले जा रही है।
महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग ने भाजपा के इशारे पर यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। पार्टी के द्वारा जारी चेक क्लियर नहीं किये जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। भाजपा ने खुद तो असंवैधानिक करार दिए गए इलेक्टोरल बांड से बेतहाशा धन अपने खातों मे जमा किया और कांग्रेस ने लोगों के बीच क्राउड फंडिंग से जो योगदान लिया उस अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है। जनता सब चीजों को महसूस कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता ऐसी हरकतों पर चुप नहीं बैठेंगें।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव महिंद्र नेगी गुरू,गरिमा दौसोनी, अभिनव थापर , सूरज क्षेत्री ,अभिषेक तिवारी ,राजेश पुंडीर , इल्लीहास अंसारी , जमाल अहमद ,शहजाद अंसारी ,ललित बद्री ,मोहम्मद फारूक ,अर्जुन पासी ,मोहन सिंह थपली,आदर्श सूद,गगन छछर, विनीत प्रसाद भट्ट ,चुन्नीलाल ढींगरा ,वीरेंद्र पवार ,भूपेंद्र नेगी ,उदय सिंह रावत , अल्ताफ़ अहमद ,पिंटू मौर्य ,सलीम अंसारी ,रवि हसन ,अमन सिंह ,मुकेश , संजय भारती ,मुस्तकीम अंसारी हारुन अंसारी ,मुजाहिद अली ,युसूफ मलिक ,नईम अहमद ,इस्लाम अंसारी ,प्रवीण भारद्वाज ,मोहम्मद इकराम ,संजय शर्मा ,लकी राणा ,इलियास खान ,सौरभ थापा ,अरविंद गुरग,वरुण पासी आदि उपस्थित थे आदि उपस्थित थे।
बनभूलपुरा दंगे में शामिल यूथ कांग्रेस के नेता के साथ 14 और दंगाई गिरफ्तार
हल्द्वानी, बनभूलपुरा के दंगाइयों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। शुक्रवार तक 44 दंगाइयों को सलाखों के पीछे भेजने वाली पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के नेता समेत 14 और दंगाई गिरफ्तार कर लिए। इसमें मुखानी थाने की गाड़ी फूंकने और पीएसी जवान से लूट करने वाले दंगाई भी शामिल हैं।
गिरफ्तार दंगाइयों में तीन ऐसे नाम भी हैं, जिनकी संपत्ति पुलिस कुर्क कर चुकी है। पुलिस जल्द ही और बड़ी गिरफ्तारियों का दावा कर रही है। अब तक पुलिस 58 दंगाई सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया, बनभूलपुरा दंगे के मामले में बनभूलपुरा पुलिस, नगर निगम और मुखानी थाने की ओर से तीन मुकदमे दर्ज कराए गए थे। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगालने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के घर में दबिश दी गई।
बनभूलपुरा थाने की ओर से दर्ज मामले में पुलिस ने शकील अंसारी पुत्र जमील अहमद निवासी इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद के पास बनभूलपुरा (नामजद), यूथ कांग्रेस का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मौकिन सैफी पुत्र नईम सैफी निवासी शाहजी मस्जिद के पास गौजाजाली (नामजद), जियाउल रहमान पुत्र अखलाख हुसैन निवासी सरताज कबाड़ी के पास लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा (नामजद), शारिक सिद्दिकी पुत्र फिदा हुसैन निवासी ताज मस्जिद के पीछे नई बस्ती वार्ड नंबर 25 बनभूलपुरा, मौ. दानिश पुत्र मौ. नईम निवासी लाइन नंबर 14 वार्ड 23 हैं। इनमें से शारिक और मो. दानिश घटना के दिन पीएसी जवान से उसकी राइफल छीनने की कोशिश की और सरकारी मैगजीन लूट कर फरार हो गए थे। मैगजीन आरोपियों से बरामद कर ली गई है। वहीं मुखानी थानाध्यक्ष के सरकारी वाहन में आग लगाने वाले मो. फैजान पुत्र अनीश अहमद निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 26 मोमबत्ती की फैक्ट्री के सामने बनभूलपुरा और शहजाद उर्फ छोटा पुत्र मो. अशफाक निवासी निकट दुर्गा मन्दिर इन्द्रानगर बनभूलपुरा के साथ सलीम मिकरानी पुत्र मो. आशिफ निवासी वार्ड नंबर 25 लाल स्कूल के पास नई बस्ती बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने घटना के दिन पेट्रोल बम का इस्तेमाल करने वाले फैजान के घर से 4 पेट्रोल बम भी बरामद किए हैं। फैजान और शहजाद ने दंगे के दौरान पेट्रोल डालकर थानाध्यक्ष मुखानी के सरकारी वाहन में आग लगा दी थी।
इनके अलावा पुलिस ने अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ हालिपुरा निवासी नई बस्ती काबी मस्जिद के पास गोपाल मंदिर बनभूलपुरा, मो. इमरान पुत्र अनीश निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 36 बनभूलपुरा, हैदर पुत्र मो. उमर निवासी मलिक का बगीचा वार्ड 31 मुस्तफा सटोरिया के घर के पास बनभूलपुरा, जावेद उर्फ फिसड्डू पुत्र अब्दुल रईम निवासी नई बस्ती बनभूलपुरा, गुड्डू वारसी उर्फ टीन पुत्र नसीम अहमद निवासी बड़ी मस्जिद के पीछे इन्द्रानगर बनभूलपुरा और फहद पुत्र शफीक मियां निवासी लाइन नंबर 10 आजाद नगर बनभूलपुरा हैं।




