Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandऋतु परिवर्तन से केवल मनुष्य ही नहीं सभी प्राणी प्रभावित होते है...

ऋतु परिवर्तन से केवल मनुष्य ही नहीं सभी प्राणी प्रभावित होते है :  डा भटट

हरिद्वार 21 अगस्त( कुलभूषण) गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के अन्तर्राष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिक वं  एमेरिटस (सेवानिवृति के बाद विष्वविद्यालय को ष्षोध के क्षेत्र में योगदान कर रहे। प्रोफेसर दिनेश भट्ट की टीम पक्षियों के संवाद एवं प्रजनन पर विगत कई वर्षों से शोधरत  है प् प्रोफेसर दिनेश भट्ट ने बताया कि ऋतु परिवर्तन से केवल मनुष्य ही नहीं अपितु सभी प्राणी प्रभावित होते हैं । ग्रीष्म ऋतु में 21 जून ;जिस दिन उत्तरी गोलार्ध पर सूर्य की रोशनी सबसे अधिक देर तक रहती हैद्ध के बाद बया पक्षी में प्रजनन की इच्छा जागृत करने वाले हार्मोन जैसे एलएचए एफ एस एच एवं टेस्स्टटीरॉन का स्राव होने लगता है और नर बया पक्षी (विबर बर्डद्) के सिरए गर्दन एवं चेस्ट का भाग चटक पीला हो जाता है और नर मादा की तुलना में ज्यादा आकर्षक लगने लगता है ।

प्रोफेसर भट्ट ने  पक्षियों की जैविक घड़ी पर भी अध्ययन किया है अनुसार बरसात में प्रजनन में लिप्त होने का कार्य जैविक घड़ी के अधीन हैंप् यह घड़ी दिनमान व तापमान के घटते बढ़ते क्रम के अनुरूप पक्षियों को टाइम और सीजन बता कर उनके मस्तिष्क को सक्रिय करती है और तभी हार्मोन निकलते हैं। यूं तो उत्तर भारत में अधिकांश पक्षी जैसे कोयल मैगपाई रोबिन सनबर्ड इत्यादि वसंत ऋतु में दिनमान के बढ़ने के कारण गायनवादन के साथ प्रजनन शुरू करते हैं  किंतु कुछ पक्षी प्रजातियां जैसे स्पॉटेड मुनिया और बया दिनमान अधिकतम पहुंचने के बाद वर्षा ऋतु  में ही प्रजनन करती हैंप् ताकि वर्षा ऋतु के बाद धानए कंगनी व समां इत्यादि फसलों के बीज इनके बच्चों को भोजन के रूप में खिलाया जा सके ।
प्रोफेसर दिनेश भट्ट ने बताया कि यह प्रकृति की एक विचित्र देन है कि लगभग हर पक्षी प्रजाति को आंतरिक जैविक घडी से यह ज्ञात हो जाता है कि प्रजनन कब करना है। उसी के अनुसार ऋतु का चयनए नर मादा पेयरिंग और घोंसला निर्माण का कार्य प्रारंभ होता है।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पक्षीविद डॉ विनय ने बताया कि बया का घोंसला पक्षी प्रजातियों में सबसे अनोखाए इंजीनियरिंग की दृष्टि से बेजोड़ अटूट एवं आंधी तूफान व  बरसात से अप्रभावित रहता है। घोंसले का निर्माण नर पक्षी द्वारा किया जाता है।

घोंसले के अर्ध . निर्माण के बाद मादाएं घोसले का निरीक्षण करती हैं। यदि निरीक्षण में घोंसला फिट पाया गया तो मादा उस नर के साथ प्रजनन हेतु पेयरिंग कर लेती है। घोंसला रिजेक्ट करने पर मादा अन्य नरो के घोसले का निरीक्षण करती है और अनुकूल घोंसला पाने पर नर को घोंसला पूर्ण करने का संकेत देती है और इस तरह प्रजनन के लिए दोस्ती हो जाती है। इसके बाद मादा बया भी घोंसले के ब्रूड चेम्बर को सजाने एवं सवारने का कार्य करती है।

प्रोफेसर भट्ट की शोध टीम ने अवगत कराया कि बया पक्षी समूह में घोंसला बनाती है ताकि प्रिडेटरों यानी शिकारी जन्तुओ से सामूहिक रूप से रक्षा की जा सके। उत्तर भारत में बया द्वारा प्रायः बेरए अकेसिया या अन्य कटीले पेड़ पर घोंसला बनाया जाता है ताकि सांप और चील इत्यादि पेड़ पर ना आ सके। घोंसले का निचला हिस्सा लंबा और एंट्री भी यहीं से होती है। घोंसले के मध्य भाग में ब्रूड चेंबर होता है जिसमें अंडे दिए जाते हैं और चूजों का लालन.पालन होता है।
प्रोफ़ेसर भट्ट की शोध टीम ने बताया कि बया उत्तराखंड के हिमालयी  क्षेत्रों में नहीं पाई जाती है।

इसका विस्तार केवल तराई क्षेत्र तक ही सीमित है। टीम ने अपने सर्वेक्षण में बया के कुछ घोसलों  में जुगनू को जगमगाते हुए देखा है। दुर्भाग्य से जुगनू तो कई क्षेत्रों से विलुप्त हो चुके हैं। प्रोफ़ेसर भट्ट की टीम द्वारा उत्तराखंड में किया गया वर्तमान सर्वेक्षण  व  मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी का अध्ययन बताता है कि बया के घोसले के समूह में भी कमी आई है। प्रोफेसर भट्ट की शोध टीम ने बया के प्रजनन व्यवहार में परिवर्तन भी पाया है।  अब नर बया पेड़ों की जगह बिजली और टेलीफोन के तारों पर भी नेस्ट बनाने लगी है। यह शोध कार्य सन 2022 में डरबन में आयोजित होने वाली ष्वर्ल्ड ओर्निथोलॉजिकल कांग्रेसष् में प्रस्तुतीकरण हेतु भेजा जा रहा है। पक्षी संवाद एवं विविधता शोध टीम में पारुल रेखा आशीष शिप्रा सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments