Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowनवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज पन्त तथा मिष्ठान वितरण...

नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज पन्त तथा मिष्ठान वितरण करते भाजपा कार्यकर्ता

हरीश पाण्डे (दन्या )  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी टीम में दन्या निवासी डाक्टर नीरज पन्त को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है।आज दन्या बाजार में भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया तथा इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया।

डाक्टर पन्त के युवामोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर किया कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण।

कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया मिष्ठान वितरण..

आयोजन में कार्यकर्त्ताओं ने डाक्टर पन्त के जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा कि नीरज बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक संघ के सिपाही है तथा उनके युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने को इसे भाजपा द्वारा क्षेत्र का सम्मान करार दिया गया, तथा केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश संगठन के प्रति आभार प्रकट किया गया। कार्यकर्त्ताओं द्वारा इस आयोजन में वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा डाक्टर पंत के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से क्षेत्र की समस्याओं का हल तो होगा तथा संगठन को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर व्यापार मण्डल जिला उपाध्यक्ष हरीश दरम्वाल, व्यापार मण्डल महामंत्री गोविंद जोशी,ज्ञान प्रकाश पंत,भाजपा मण्डल महामंत्री डी के जोशी,देश दीपक पन्त,दीपक पाण्डेय, प्रधान लक्ष्मण सिंह डसीला,बसन्त गोस्वामी,बसन्त पाण्डे, पंकज पंत,कमल जोशी, हरीश मलारा, राकेश भट्ट, महेश पंत,देवराज पन्त,सुभाष पाण्डे,मुकुल पंत सहित कई युवा मोर्चा कार्यकर्ता व भाजपा समर्पित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments