तमाम हल्ले के बाद भाजपा नेता यशपाल बेनाम ने बेटी की शादी स्थगित कर दी है

0
1114

पौड़ी, नगर पालिका पौड़ी के अध्यक्ष व भाजपा नेता यशपाल बेनाम की बेटी का एक मुस्लिम युवक के साथ शादी का कार्ड इंटरनेट मीडिया में खूब प्रसारित होने और कई संगठनों द्वारा विरोध किए जाने के बाद बेनाम ने शादी से मना कर दिया है। पत्रकारों से बातचीत में बेनाम ने कहा कि मै बेटी की शादी चोरी छिपे नहीं करना चाह रहा। बल्‍क‍ि सबके सामने मुस्लिम परिवार में शादी कराने जा रहा था। 28 मई को शादी की तिथि निर्धारित थी। शादी का कार्ड इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने और कई लोगों द्वारा विरोध जताया गया। उन्‍होंने आगे कहा कि 26, 27 व 28 मई को बेटी की शादी हम नहीं करने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कार्ड
बता दें क‍ि कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता यशपाल बेनाम की बेटी का शादी का कार्ड वायरल हुआ था। शादी के कार्ड में मुस्‍लिम युवक का नाम लिखा था। इसके बाद से ही इस मामले में काफी लोग उन्‍हें फोन कर रहे थे। इन फोन की रिकॉर्डिंग को भी लोग सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। अब लड़की के पिता ने इस मामले में कहा है क‍ि वह फ‍िलहाल निर्धार‍ित तारीख पर शादी नहीं करने जा रहे हैं।