देहरादून, सामाजिक सरोकार को लेकर बनी संस्था समय बैंक सेवा भाव से कार्य कर लोगों के बीच अपनी सकारात्मक छवि बना रही है, इसी सार्थक उद्देश्य को लेकर दून कू मोहित नगर में ‘टाइम बैंक’ की एक मीटिंग आयोजित हुई जिसमें 10 वॉलंटियर्स शामिल हुए।
रिटायर्ड इंजीनियर, अवधेश कुमार एवं सुनिल कुमार की इस सार्थक इस पहल को व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए सुझाव दिए गये। समय बैंक में सेवा करके वह टाइम सबसे जरूरत पड़ने पर वापिस लिया जा सकता है। समय बैंक से हमारे युवा विलंटियर्स ऐसे बुजुर्गों से मिलने जाते हैं, जो अकेलापन महसूस कर रहे हैं, इससे हैप्पीनेस इंडेक्स गिर रहा था, निरोगी भारत मिशन की यह पहल हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने का काम करेगी।



