Tuesday, June 30, 2026
HomeStatesPunjabनवजोत सिंह सिद्धू को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान, बने पंजाब...

नवजोत सिंह सिद्धू को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान, बने पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष

पंजाब में कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी टकराव पर एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस समिति) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विराम लगा दिया है। उन्होंने सिद्धू को तत्काल प्रभाव से रविवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया है कि अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील जाखड़ के योगदान के लिए पार्टी उनकी सराहना करती है।

उल्लेखनीय है कि आदेश के अनुसार सोनिया गांधी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। यह जिम्मेदारी संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को दी गई है। नागरा को अब सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के एआईसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्ति दे दी गई है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments