Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowदूनघाटी 'लीची अभियान' में जुटे युवाओं को सविता कपूर ने प्रदान की...

दूनघाटी ‘लीची अभियान’ में जुटे युवाओं को सविता कपूर ने प्रदान की ओगर मशीन

देहरादून, दून को लीची को पहचान वापिस दिलाने में जुटे युवाओं को समाजसेवी सविता कपूर ने ओगर मशीन प्रदान की है, दून लीची चैलेंज के नाम से जारी इस अभियान में यह मशीन पौधारोपण के लिये गड्डे खोदने में मददगार साबित होने वाली है । इस मौके पर सविता कपूर ने अभियान से जुडे स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण में आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया। अभियान के संयोजक प्रशांत सिंह ने इस अवसर पर अपने आगे कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया । इस मौके पर सतीश कपूर, माणिक कपूर, मनोज पटवाल, विपिन पंछी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments