Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowभीमताल : पजैना में सुन्दर कांड का हुआ भव्य आयोजन, संगीतमय...

भीमताल : पजैना में सुन्दर कांड का हुआ भव्य आयोजन, संगीतमय कला की छटा बिखेर कर लोगों किया भक्ति रस से सरोबार

★संगीत प्रेमियो ने अपनी संगीतमय कला की छटा बिखेर कर लोगो को भक्ति की धारा से सराबोर किया।

(चन्दन बिष्ट ) भीमताल/ ढोलीगांव,
ईष्ट देवता के मन्दिर में संगीतमय सुन्दर कांड पाठ का हुआ भव्य आयोजन। सुन्दर कांड का पाठ होने से आस पास का वातावरण शुद्ध एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होता है। बल बुद्धि विद्या के दाता रुद्रावतार हनुमान जी की पूजा से व्यक्ति के जीवन में आये प्रत्येक संकट क्षण भर में ही समाप्त हो जाते है। इस संसार में सिद्ध देव के रुप में भी बजरंग बली को माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कलयुग में हनुमान जी धरती पर विचरण करते है और जो भी उन्हे सच्चे मन से याद करता है उसकी समस्याओं को वह शीघ्रातिशीघ्र दूर करने का काम करते है।

पजैना में संगीतमय सुन्दर कांड पाठ का हुआ भव्य आयोजन

लोगो की ऐसी मान्यता है कि सुन्दरकांड का पाठ अगर विशेष संकल्प के तहत किया जाये तो मांगी गयी मुराद अवश्य पूरी होती है। इसी क्रम में ग्राम पजैना ढोलीगांव में संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित भक्तजन काव्यगत सुन्दरकांड पाठ का रसपान कर भक्ति भाव से विभोर हो गये। सुन्दर कांड पाठ के शुभारम्भ से पूर्व आचार्य जगदीश जोशी द्वारा विधिविधान से पूजन अर्चन किया गया। सुन्दर कांड पाठ के उपरान्त वृहद स्तर पर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम आयोजक मुख्य पुजारियों ने बताया कि सुन्दरकांड की परंपरा आरम्भ हुयी है हमारा प्रयास यही रहेगा कि आगे भी संगीतमय सुन्दर कांड पाठ का आयोजन आयोजित किया जाये।

ऐसे आयोजनों से आस-पास का वातावरण भक्तिमय होता है साथ ही साथ सकारात्मक ऊर्जा का स्रजन होता है। इस दौरान मंडली कलाकारों में प्रमुख रुप से संगीत प्रेमियो ने अपनी संगीतमय कला की छटा बिखेर कर लोगो को भक्ति की धारा से सराबोर कर दिया। इस दौरान प्रमुख रुप से मुख्य पुजारी सुरेश बिष्ट सोबन सिंह गंगनाथ के मुख्य पुजारी देवेंद्र गहरवाल भीम सिंह, किशन सिंह नेगी ,हरीश गहरवाल ,लक्ष्मण सिंह बलवंत सिंह त्रिलोक सिंह पान सिंह आदि भक्त उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments