Thursday, June 25, 2026
HomeTrending Nowनगर आयुक्त ने किया रायपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण, गंदगी पाए जाने...

नगर आयुक्त ने किया रायपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण, गंदगी पाए जाने पर होगी करवाई

देहरादून, नगर आयुक्त ने मंगलवार सुबह रायपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी और समय पर कूड़ा न उठने की शिकायतें सामने आईं। हालात देखकर नगर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था को बेहद लचर करार दिया।
नगर आयुक्त ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे न केवल सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि नगर निगम की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों, निरीक्षकों और सफाई नायकों को कड़े निर्देश दिए कि प्रतिदिन एकत्र कचरे का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा सामने आई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का उस दिन का वेतन रोक दिया जाएगा। पूरा उत्तरदायित्व भी उन्हीं पर डाला जाएगा।
नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित समय पर निगम की गाड़ियों को ही दें, ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर रह सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments