Saturday, May 18, 2024
HomeTrending Nowमुंबई हलचल अचीवर्स अवॉर्ड 27 को दून में होगा आयोजित, बॉलीवुड स्टार...

मुंबई हलचल अचीवर्स अवॉर्ड 27 को दून में होगा आयोजित, बॉलीवुड स्टार अरबाज खान भी करेंगे शिरकत

देहरादून, देवभूमि उत्तराखंड में मुंबई हलचल अचीवर्स अवार्ड 2023 पहली बार दून में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड स्टार अरबाज खान भी शिरकत करेंगे | स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुये कार्यक्रम के आयोजक दिलशाद खान ने बताया कि मुंबई हलचल अचीवर्स अवार्ड 2007 से आयोजित किया जाता आ रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों ( कला, शिक्षा, समाजसेवा, पुलिस, आर्मी, राजनीति, स्वास्थ्य और बिजनेस) से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मुंबई अचीवर्स अवॉर्ड पिछले 15 सालों से देश में उत्कृष्ट कार्य कर रही ऐसी विभूतियों को सम्मानित करते आ रहे हैं। इसी क्रम में पिछले साल 2022 में यह पुरस्कार समारोह मुम्बई के राजभवन में उत्तराखंड केपूर्व सीएम एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की गरिमामई उपस्थिति में हुआ था। इस दौरान मुंबई अचीवर्स अवॉर्ड में देश व प्रदेश की जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इस बार यह अवार्ड शो उत्तराखंड की द्रोण नगरी देहरादून में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाजसेवा से लेकर उत्तराखंड के पुलिस कर्मी, कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोग, शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को दिया जायेगा | श्री दिलशाद खान ने कहा कि उत्तराखंड को शहीदों की भूमि कहा जाता है इसलिए इस बार मुंबई हलचल अचीवर्स अवार्ड देवभूमि के शहीदों को नमन् करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित करेगा।
उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को
मधुबन होटल में आयोजित होने वाली इस अवॉर्ड कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार/डायरेक्टर अरबाज खान अपने हाथों से उत्तराखंड की तमाम विभूतियों को सम्मानित करेंगे | इसके अलावा उत्तराखंड की कई बड़ी हस्तियां भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेगी और मुंबई हलचल अचीवर्स अवार्ड 2023 की सेरेमनी को यादगार बनाने का काम करेंगे।
पत्रकार वार्ता में दिलशाद खान, ऑर्गेनाइजर मुंबई हलचल अचीवर्स अवार्ड, साक्षी मॉडल एवं अभिनेत्री मुंबई, जुल्फकार टाइगर डायरेक्टर- बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments