Thursday, August 13, 2026
HomeSportsमनोज सरकार का टोक्यो ओलिंपिक में चयन, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ ने दी...

मनोज सरकार का टोक्यो ओलिंपिक में चयन, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ ने दी शुभकामनाएं

देहरादून, अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार के टोक्यो ओलिंपिक हेतु चयन पर उत्तराखंड बैडमिंटन मैं हर्ष की लहर प्रदेश के सभी जिलों से बधाई व शुभकामनाओ के सन्देश आने जारी I दुनिया में तीसरे रैंक के खिलाड़ी मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन के एस एल 3 केटेगरी में टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगें I

मनोज सरकार का अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं लगातार शानदार प्रदर्शन रहा है जिसके फलस्वरूप उनका चयन ओलिंपिक के लिए हुआ है I अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मैं अभी तक मनोज 7 स्वर्ण , 4 रजत व 8 कांस्य पदक जीत चुके हैं I अपनी सफलता का श्रेय वे पैरा बैडमिंटन के नेशनल कोच गौरव खन्ना को देते हैं I

मनोज सरकार के टोक्यो ओलिंपिक में चयन होने पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के पेट्रन अशोक कुमार डीजीपी उत्तराखंड, अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, उपाध्यक्ष संजय गुंज्याल , सचिव बी एस मनकोटी, पुष्कर जैन , पुनीता नागलिया , चीफ कोच डी. के. सेन , कोषाध्यक्ष राम अवतार , राकेश डोबाल , राजेश निझावन , संजय ठाकुर , विष्णु सक्सेना , प्रशांत जोशी, रितेश बिष्ट , नरेन्द्र भुत्यानी , गजेन्द्र बुदियाल समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की I

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments