Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowखास खबर : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ अभियंता (JE) के...

खास खबर : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ अभियंता (JE) के रिक्त पदों पर निकाली सीधी भर्ती

देहरादून, राज्य के बेरोजगारों के लिये अच्छी खबर है, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कनिष्ठ अभियंता (JE) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए 26 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन आरंभ हो गया है । अभ्यर्थी इन पदों के लिए अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव एस.एल. सेमवाल के अनुसार भर्ती से संबंधित सभी नियम, अर्हता और शर्तें आदि आयोग की वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर उपलब्ध विज्ञापन में उल्लेखित किया जाएगा।

प्रभारी सचिव ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अभ्यर्थी आवेदन भरने से पुरवा विज्ञापन का भली-भांति अवलोकन कर ले, जिससे उन्हें बाद में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। वही परीक्षा की तिथि और प्रवेश पत्र की सूचना बाद में वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments