कांग्रेस ने रोजा ईफतारी का किया आयोजन

0
639

हरिद्वार (कुलभूषण), महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्वालापुर स्थित श्री जी बैकेट हाल में रोजा ईफतारी का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत सहित विभिन्न कांग्रेसजनों ने भाग लिया । इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी अमन गर्ग, मुरली मनोहर, सोम त्यागी, अशोक गुप्ता, ओ पी चौहान, राव अफाक, मुकुल जोशी सहित बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया |

 

फायर विभाग की टीम ने घर पर गिरे पेड़ को हटाया

हरिद्वार 16 अप्रैल (कुलभूषण)  रविवार  को सिटी कंट्रोल  रूम  द्वारा हनुमन्तपुरम कनखल में घर के ऊपर पेड़ गिरने की सूचना पर फायर स्टेशन मायापुर से एक रेस्क्यू यूनिट मय रेस्क्यू उपकरण के तुरन्त घटनास्थल पहुंचीए घटनास्थल हनुमन्तपुरम की गली नंबर .2 के एक मकान पर विशाल वृक्ष गिरा था  रेस्क्यू यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वुडन कटरों की सहायता से पेड़ को छोटे.छोटे टुकड़ों में काट कर मकान से पेड़ को हटाया गयाएतत्पश्चात् सड़क पर गिरे पड़े को भी वुडन कटर से काटकर मार्ग से हटाया गया।