Sunday, July 26, 2026
HomeTrending Nowदेहरादून में 'मेगा टैलेंट एंड अवॉर्ड फेस्ट 2026' की धूम, नन्हे कलाकारों...

देहरादून में ‘मेगा टैलेंट एंड अवॉर्ड फेस्ट 2026’ की धूम, नन्हे कलाकारों ने बिखेरा जलवा

देहरादून, । झंकार बीट्स डांस एंड फिटनेस अकादमी की संचालिका पल्लवी गुप्ता एवं उनकी सहयोगी बीना शर्मा तथा संस्था “खास हमारे आस-पास” के तत्वावधान में रविवार को टाउन हॉल नगर निगम ऑडिटोरियम में “मेगा टैलेंट एंड अवॉर्ड फेस्ट 2026” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 4 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर श्रेणियों में डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शहर की विभिन्न डांस अकादमियों के प्रतिभाशाली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर महिला उद्यमी सम्मान समारोह एवं क्रिएटर्स अवॉर्ड का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, रचनात्मक प्रतिभाओं एवं शहर की विभिन्न डांस अकादमियों की महिला संचालिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में विशाल गुप्ता (प्रदेश संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ, जीएमवीएन), अनिल गोयल (प्रदेश उपाध्यक्ष), मधु गुप्ता (व्यापार महिला मोर्चा) एवं क्षेत्र के पार्षद सतीश कश्यप शामिल रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डांस प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल गुरु वीणा अग्रवाल (संचालिका, कनक कला केंद्र) एवं अर्चना सिंघल ने संभाला। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—
जूनियर वर्ग:
* प्रियांशी पुंडीर – प्रथम स्थान
* नमामी रावत – द्वितीय स्थान
* सान्वी नेगी – चतुर्थ स्थान
सीनियर वर्ग:
* समृद्धि अग्रवाल – प्रथम स्थान
* रावी यादव – द्वितीय स्थान
* ईशिता एवं आराध्या – तृतीय स्थान
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों, सम्मानित महिलाओं एवं क्रिएटर्स को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए। आयोजन में शहर की अनेक गणमान्य हस्तियों, अभिभावकों एवं कला प्रेमियों ने भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों पल्लवी गुप्ता एवं बीना शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को नई पहचान देने के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments