Saturday, April 20, 2024
HomeNationalभारत ने 41 साल बाद हॉकी में जीता मेडल, 5-4 से दी...

भारत ने 41 साल बाद हॉकी में जीता मेडल, 5-4 से दी जर्मनी को शिकस्त

नई दिल्ली, टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचा है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। ओलंपिक में 41 साल बाद भारत ने मेडल जीता है। इसके बाद पूरे देश में खुशी की लहर है।

इस मैच की शुरुआत टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं थी, पहले एक मिनट में ही जर्मनी की ओर से गोल कर दिया गया था। लेकिन फिर टीम इंडिया ने लगातार दो गोल दागकर मैच में वापसी की। महज दो मिनट में ही टीम ने 5-4 की बढ़त बना ली।मैच में सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे।

पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई
हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जाहिर की है। साथ ही टीम को बधाई है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी टीम को बधाई
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।भारत की विजयी शुरुआत, 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल, 4 दशक का सूखा  खत्म | India's winning start, after 41 years, India won the medal in hockey,  ending

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments