Saturday, May 2, 2026
HomeTrending Nowसार्थक पहल : हडको, आईआईए उत्तराखंड चैप्टर एवं कल्पतरु वृक्ष मित्र ने...

सार्थक पहल : हडको, आईआईए उत्तराखंड चैप्टर एवं कल्पतरु वृक्ष मित्र ने किया वृक्षारोपण

देहरादून, पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक पहल करते हुये कल्पतरु वृक्ष मित्र और हड़को ने वृक्षारोपण कर धरा को हराभरा करने का सार्थक संदेश दिया, उत्तराखंड़ के रामनगर, जिम कार्बेट पार्क के सीमावर्ती क्षेत्र में वृक्षारोपण का यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है, इस पहल के माध्यम से अब तक 15000 से ज्यादा वृक्ष लग चुके हैं। इस पहल से जंगली जानवर जैसे बंदर एवं अन्य प्रजातियों को फलदार वृक्षों के माध्यम से भोजन आदि भी प्राप्त हो पायेगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को बल मिलेगा ।

इस सार्थक पहल को धरातल पर उतारते हुये आज हडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव , इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट चैप्टर के अध्यक्ष मनबर सिंह नेगी, जसदीप सेठी एवं रितेश चौधरी द्वारा कल्पतरु संस्था के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर वृक्ष रोपण किया । जिसमें आम, आंवला ,अनार , कटहल आदि जो लंबे समय तक फल या औषधि के काम आने वाले पौधे लगाए गए। कल्पतरु वृक्ष मित्र के अतुल द्वारा अवगत कराया गया कि संस्था विवाह, जन्मदिन अन्य समारोह कार्यक्रम आदि के अवसर पर कार्बेट पार्क के आस पास वनविभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कर रही है साथ ही लगाए गए वृक्षों की देखभाल भी कर रही संस्था द्वारा अभी तक 15 हजार से अधिक वृक्ष लगाए या बांटे जा चुके है ।
इस सराहनीय पहल से हरित क्षेत्र में भी बढ़ावा हो रहा है साथ ही बंदर आदि जंगली जानवरों को भी फल के रुप में भोजन आदि मिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments