Monday, July 27, 2026
HomeStatesUttarakhandमहापौर सौरभ थपलियाल ने मोहकमपुर क्षेत्र में किया स्थलीय निरीक्षण

महापौर सौरभ थपलियाल ने मोहकमपुर क्षेत्र में किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून, महापौर सौरभ थपलियाल मोहकमपुर क्षेत्र में नगर निगम से सम्बंधित समस्याओं विशेषकर नालियों के निर्माण को लेकर आला अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस संबंध में जन कल्याण समिति मोहकमपुर द्वारा उन्हें 8 जून को स्मरण कराया गया था।

मोहकमपुर (वार्ड 67)-लोअर नत्थनपुर(वार्ड 95)-लोअर नेहरूग्राम (वार्ड 64) की सीमाएं आपस में मिलती हैं। यहां पर पानी की निकासी हेतु नालियां न होने के कारण, सालों बाद बमुश्किल बनने वाली सड़क कुछ ही महीनों में टूट जाती हैं।

इसलिए मौसम विभाग से अंदर पूरे क्षेत्र में भूमिगत नालियों का निर्माण करवाना अति आवश्यक हैं। क्योंकि, कुछ हिस्से में टूटी फूटी नालियों को छोड़ बाकी बड़े हिस्से में नालियां नहीं हैं। मेयर थपलियाल ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता को बरसात से पूर्व नालियों का निर्माण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान जन कल्याण समिति मोहकमपुर के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, सचिव राजीव खनसाली, नवीन नेगी, संजीव शर्मा खनसाली, सौरभ शर्मा, आशीष बलोदी आदि साथ थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments