Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowमहापौर अनीता ममगाई बाजारों में उतरी, लगाया झाडू स्वच्छता का दिया संदेश

महापौर अनीता ममगाई बाजारों में उतरी, लगाया झाडू स्वच्छता का दिया संदेश

ऋषिकेश, दीपावली पर्व के आगमन पर नगर निगम प्रशासन ने महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में शहर के तमाम बाजारों में महा स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान महापौर ने झाड़ू थामकर शहर के तमाम व्यापारियों से पर्व पर अपने प्रतिष्ठानों सहित आस पास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने की अपील की।

वृहस्पतिवार को नगर महापौर के दिशा नेतृत्व में ऋषिकेश के तमाम बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। घाट बाजार से शुरू हुआ अभियान झंडा चौक बाजार, मुर्खजी बाजार, क्षेत्र बाजार के साथ अन्य बाजारों में भी दिनभर लगातार जारी रहा। इस दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी अभियान में सहयोग के लिए आगे आये और उन्होंने भी दुकानदारों से निगम के अभियान में सहयोग की अपील की।

महापौर ने बताया कि पर्व पर शहर बदरंग ना होने पाये इसके लिए महा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई एक साधना की तरह है। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। जिस प्रकार हम अपने घर और प्रतिष्ठानों को साफ रखते हैं, उसी प्रकार गली और मोहल्लों को भी साफ रखें। यदि सब जगह स्वच्छता होगी तो लोगों का स्वास्थ्य भी खराब नहीं होगा। बीमारी फैलने का प्रमुख कारण गंदगी है। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता है वहीं श्रीराम हैं। शबरी भी अपने निवास स्थान को बड़ा स्वच्छ और साफ रखती थी, इसलिए श्रीराम को वहां जाना पडा था। स्वच्छता ही सेवा है। इससे मन प्रसन्ना तथा वातावरण पवित्र रहता है। साथ ही ऐसे माहौल में रहने से मन में स्वच्छ विचार उत्पन्न होता है। इसीलिए हमें अपने आसपास के वातावरण व परिवार को स्वच्छ रखने की जरूरत है। गंदगी सभी रोगों की जड़ है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा। निसंदेह यह कार्य कानून से नहीं। लोगों की सोच बदलने से होगा। इस दौरान पार्षद रीना शर्मा, पवन शर्मा, ज्योति सहगल, गौरव सहगल, राहुल पाल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल आदि मोजूद रहे।

 

हॉस्टल में जबरन काटे छात्रों के बाल, फिर बुरी तरह पीटा, वार्डन की बर्बरता देख भागा छात्र

चंपावत, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल में वार्डन पर छात्रों के बाल काटने और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस प्रताड़ना से परेशान छात्र रात को थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने आरोपी वार्डन को निलंबित कर दिया है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने मंगलवार देर रात नौ बजे अपने हाथ से ही सभी छात्रों के बाल काटने शुरू कर दिए। मंगलवार होने की वजह से छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो आरोप है कि वार्डन महेंद्र सिंह भड़क गए। उन्होंने छात्रों के बाल जबरदस्ती काटने के साथ ही डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

एक छात्र को बुरी तरह से पीट दिया। वह हॉस्टल से भाग गया। छात्र के भागने के बाद कुछ छात्र लोहाघाट थाने में पहुंच गए। उन्होंने एसओ जसबीर सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्र की खोज के लिए पुलिस को लगाया गया लेकिन पता चला कि वह विद्यालय परिसर में ही है। इस बीच प्रधानाचार्य गोपाल राम भी थाने पहुंचे। वह छात्रों को समझाकर विद्यालय ले गए। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने छात्रों की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है।
प्रधानाचार्य गोपाल राम का कहना है कि छात्रों की शिकायत के बाद आरोपी संविदा वार्ड महेंद्र सिंह घरती को निलंबित कर दिया है। उन्हें 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है।

 

टिहरी में दीपावली आजीविका मेले का शुभारंभ, पूर्व जिलाधिकारी एस एस पांगती भी रहे मौजूद

टिहरी, दीपावली के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन टिहरी द्वारा आज विकास भवन और जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में ‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ का शुभारम्भ किया गया है। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विभिन्न विकास खण्डों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा द्वारा तैयार की गई सामाग्री एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मेले में आज सभी विकास खण्डों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खबर लिखे जाने तक कुल लगभग 45 हजार का सामान विक्रय किया जा चुका था। जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में यह मेला कल भी आयोजित किया जायेगा।

‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ का शुभारम्भ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार एवं एस.एस. पांगती पूर्व जिलाधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला आयोजित करने का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को पहचान दिलाना तथा उनकी आर्थिकी को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों को खरीदने को तथा अन्य को भी खरीददारी करने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा। मेले में जिलाधिकारी, पूर्व जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा सामान की खरीददारी की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments