Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowब्रैकिंग : चंपावत में रिश्तों का हुआ कत्ल, भतीजे ने धारदार हथियार...

ब्रैकिंग : चंपावत में रिश्तों का हुआ कत्ल, भतीजे ने धारदार हथियार से चाची की कर दी हत्या

चंपावत, उत्तराखण्ड़ के चंपावत में हत्या की वारदात से जनपद दहल उठा है। जिले के लोहाघाट नगर से लगी ग्राम सभा कलीगांव के एक युवक ने पिछले दिनों अपने रिश्तेदार वृद्धा के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वृद्धा की उपचार के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई है। पुलिस से आरोपित को बीते रविवार को ही गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। वृद्धा की मृत्यु के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
घटना 13 अक्टूबर की है। जब कलीगांव निवासी शेखर चंद्र राय पुत्र दुर्गा दत्त राय ने गांव के ही भुवन राय (34) पुत्र केशव दत्त राय के खिलाफ नशे की हालत में उसकी 80 वर्षीय माता लीलावती देवी के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने की तहरीर पुलिस को सौंपी थी। स्वजन गंभीर रूप से घायल वृद्धा को उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए थे। मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों में आपस में चचेरे भाई का रिश्ता है। दोनों परिवारों में गाय बछियों को बांधने को लेकर आए दिनों विवाद होता रहता था। 13 अक्टूबर को लीलावती देवी की बकरियां भुवन राय के खेत में चली गई थी। बताया जा रहा है कि भुवन राय नेे अपनी चाची लीलावती पर कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया था।गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपित भुवन राय के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 504, 506, 307 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। वृद्धा की मृत्यु के बाद धारा 302 बढ़ा दी गई है।

 

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

(अशोक कुमार पांडेय)

 

अल्मोड़ा, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा महिलाओं के बारे मे की गई अनर्गल बयानबाजी की कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कड़े शब्दों मे निंदा की।इसके साथ ही अल्मोड़ा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में चौहानबाटा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया तथा जोरदार नारेबाजी की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा महिलाओं पर की गयी टिप्पणी बेहद शर्मनाक है।इसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी को माफी मांगनी चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,प्रताप सत्याल,महेश आर्या,प्रमोद पवार भीमा,राबिन भण्डारी,बिन्दु रौतेला,अम्बीराम आर्य,जया जोशी,गीता मेहरा,एन डी पाण्डेय,गौरव जसवाल,शहाबुद्दीन, घनश्याम गुरूरानी,भारत रत्न पाण्डेय,विनोद नेगी,राहुल अधिकारी,उमेश गुरूरानी,बाल विक्रम रावत,रजत बिष्ट,विक्रम बिष्ट,बाबू अन्सारी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments