Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandमसूरी देहरादून मार्ग पर गिरा पेड़, दो घंटे बंद रही मार्ग की...

मसूरी देहरादून मार्ग पर गिरा पेड़, दो घंटे बंद रही मार्ग की आवाजाही

देहरादून, मसूरी शहर के वन सुमन के निकट बुधवार को भारी भरकम पेड़ गिर गया, जिस कारण मसूरी-दून मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को मसूरी-दून मार्ग पेड़ गिरने से बंद होने की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन, फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने पेड़ काटकर जेसीबी की सहायता से सड़क से हटाया। दो घंटे की मशक्कत की बाद सड़क को आवाजाही के लिए खोला जा सका। परेशानी पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने मार्ग खुलने के बाद राहत की सांस ली।

 

 

पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से हुई सैनिक की मौत, एक अधिकारी भी हुआ घायल

उत्तरकाशी, भारी बारिश के कारण  भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है।

जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस का शव वाहन हर्षिल भेजा गया है। बता दें, भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध रहे, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments