Friday, May 17, 2024
HomeTrending Nowकैंट विधान सभा में स्वाधीनता दिवस पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

कैंट विधान सभा में स्वाधीनता दिवस पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

देहरादून, देश स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, सुबह से ही हर तरफ आजादी गीतों से सरोबार जनमानस ने स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्रीय एकता संकल्प के साथ मनाया, कैंट विधानसभा में 75 वां आजादी महोत्सव को भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम नेगी पार्षद वार्ड नं 39 व विधायक हरवंश कपूर की उपस्थिति में मैराथन दौड के रुप में मनाया गया, इस मैराथन दौड में हर वर्ग के धावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |

दौड़ का आयोजन जब युवा दौडेगा तभी देश भी प्रगति की ओर दौडेगा ” के सार्थक प्रतिरूप में किया गया | इस आयोजन को प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महापौर सुनील उनियाल गामा व विधायक हरवंश कपूर द्वारा तिरंगा लहराते हुए रवाना किया गया |

भाजपा के सभी पदाधिकारियों पार्षदों, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दौड में हिस्सा लिया, वरिष्ठ नागरिकों में माननीय विधायक हरवंश कपूर जी व प्रवक्ता विनय गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील घिल्ड़ियाल, सम्मानित अमित कपूर द्वारा मैडल प्राप्त करने वाले एच पी गुप्ता, मनोज घिल्डियाल, सूरज भान सिंह चौहान, युवाओं में विजय सिंह नेगी, कृष्णा, सोहिल् निर्मल व युवतियों में कु. गीता, रीना, प्रगति व शालू ने मैडल सम्मान पत्र प्राप्त किया इसके अलावा अन्य धावकों को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments