मकान मालिक पर पूर्व किरायेदार ने लगाया खुद को धमकाने का आरोप

0
511

रामनगर। एक महिला ने अपने पूर्व मकान मालिक पर अपने को धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रभा देवी पत्नी कृपाल राम निवासी शिवलालपुर ने यहीं के भूपेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने  शिवलालपुर निकट पेट्रोल पम्प के पास भूपेंद्र से एक 18 जुलाई को कमरा किराए पर लिया था। मकान मालिक की गैर जिम्मेदाराना हरकत के कारण उसने 20 अगस्त को कमरा खाली कर दिया था। इसके बाद से वह अब अपने बच्चों के साथ कमरे की तलाश में भटक रही है। लेकिन किराया देने के बाद भी भूपेंद्र प्रार्थिनी के पुत्र गौरव कुमार को फोन कर बाकी का किराया देने को कहता है। किराया पहले ही दिए जाने के बाद भी वह बिजली और पानी के बिल के नाम पर उसे और उसके पुत्र को परेशान कर रहा है। कल सोमवार को उसने कमरे कि सफाई के बहाने बुलाकर प्रार्थिनी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट भी कर दी। मारपीट के दौरान प्रार्थनी को आई चोट का मेडिकल परीक्षण संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया। प्रार्थिनों को उसके नाबालिग बच्चों के सामने जिस तरह से भद्दी गलियां देकर उसके साथ मारपीट की गई उससे उसे व उसके परिवार को भविष्य में भी भूपेंद्र से खतरा बना हुआ है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।