Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowपूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कमान, कार्यकर्ताओं...

पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कमान, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

” अपने मधुर ब्यवहार, जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण के चलते जनपद रुद्रप्रयाग में आशा नौटियाल भाजपा ही नहीं विपक्षियों के बीच भी एक अलग पहचान रखती है प्रदेश संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है”।

रुद्रप्रयाग-वरिष्ठ भाजपा नेत्री व केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जनपद मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जनपद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशा नौटियाल को संगठन की अहम जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन का आभार ब्यक्त किया। जनपद भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी ब्यक्त करते हुये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बगवाड़ी ,महावीर पवार, सरला खंडूरी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवाण ,बचन सिंह रावत वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण , जिला महामंत्री विक्रम कंडारी अनूप सेमवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट विक्रम पटवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल , युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कप्रवाण सहित जनपद के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी ब्यक्त की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments