Sunday, May 5, 2024
HomeStatesUttarakhandकर्नल गीता राणा इतिहास रचने वाली भारत की पहली महिला कमांडर बनी

कर्नल गीता राणा इतिहास रचने वाली भारत की पहली महिला कमांडर बनी

चमोली (अगस्त्यमुनि), उत्तराखंड की कर्नल गीता राणा ने इतिहास रचकर पहाड का मान बढ़या है। कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। ऐसा करने वाली वे पहली महिला अधिकारी हैं। इसी के साथ भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा ने इतिहास रच दिया है।
सेना ने हाल ही में महिला सैन्य अधिकारियों के लिए 108 भर्तियां निकाली हैं, जिनमें वह कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, ऑर्डिनेंस, इलेक्ट्रोनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स समेत अन्य शाखाओं की स्वतंत्र यूनिट को कमांड कर सकेंगी। आने वाले दिनों में अन्य महिला सैन्य अधिकारियों को भी ऐसी नियुक्ति दी जा सकती हैं। जो महिला अधिकारी बोर्ड्स से मंजूरी ले सकेंगी, उन्हें भी कमांड की भूमिका दी जा सकती है और भविष्य में उन्हें और उच्च पदों पर नियुक्तियां दी जा सकती हैं

 

पर्यटक का खोया हुआ एप्पल आईपेड को पुलिस ने बरामद कर किया सुपुर्द

पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार - Samachar Sach  (समाचार सच)

भीमताल, घूमने आये पर्यटक का एप्पल आईपेड को पुलिस ने बरामद कर पर्यटक के हवाले किया। आईपेड पाकर पर्यटक ने पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा व आभार प्रकट किया।

विगत 22 फरवरी को बिहार के प्रिंस अभिनव पुत्र कृत्यानंद भीमताल घूमने आए थे 24 फरवरी को भीमताल झील में बोटिंग के दौरान उनका एप्पल आईपेड कीमत 30 हजार का कहीं गुम हो गया था। आईपैड के गुम होने की सूचना पर्यटक प्रिंस अभिनव द्वारा थाना भीमताल पुलिस को दी गई थी। थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा द्वारा आईपैड को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम का गठन किया। टीम से आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भली भांति चैक करने का निर्देश दिया। भीमताल पुलिस टीम के अथक प्रयास से सीसीटीवी कैमरों को बारिकी से चैक करने के पश्चात पर्यटक का एप्पल आईपैड को बरामद कर शुक्रवार को प्रिंस अभिनव को थाना भीमताल में बुलाकर एप्पल आईपैड उसके सुपुर्द किया। पर्यटक प्रिंस अभिनव द्वारा भीमताल पुलिस का आभार एवं प्रशंसा की गयी।
पुलिस टीम उ0नि0 भुवन चंद जोशी, कॉन्स्टे0 सुमित चौधरी, संजय सिंह नेगी, चंद्र सिंह बोहरा शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments