Tuesday, June 2, 2026
HomeStatesUttarakhand18 वर्ष से ऊपर पात्र लाभार्थियों को अब नि:शुल्क लगेगी कोविड प्रीकॉशन...

18 वर्ष से ऊपर पात्र लाभार्थियों को अब नि:शुल्क लगेगी कोविड प्रीकॉशन डोज़: डॉ. नैथानी

देहरादून, आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनज़र भारत सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव का आयोजन 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों तक पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा। यह बात डॉ. सरोज नैथानी, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा कही गई।
डॉ. नैथानी ने बताया कि 15 जुलाई से प्रदेश के सभी स्वास्थ्य ईकायों में 18 वर्ष की आयु से ऊपर उन लोगों को जिनको कोविड की दूसरी डोज़ लगे 6 महिने (26 हफ्ते) पूरे हो चुके हों को नि:शुल्क बूस्टर/प्रीकॉशन डोज़ लगवाई जाएगी। तथा आम-जन से यह अनुरोध किया जाता है कि वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का हिस्सा बनकर कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें।
डॉ. नैथानी ने बताया की बूस्टर/प्रीकॉशन डोज़ निजी चिकत्सालयों में 386 रुपये प्रति डोज़ की लग रही थी वह अब सभी सरकारी स्वास्थ्य ईकायों में निशुल्क लगाया जाएगा। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है और सभी जनपदों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments