Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandदलेर मेहंदी को जेल, मानव तस्करी मामले में पटियाला कोर्ट ने बरकरार...

दलेर मेहंदी को जेल, मानव तस्करी मामले में पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

(राजेन्द्र चौहान)

देहरादून/पटियाला, मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पंजाब पुलिस ने मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मानव तस्करी यानी कबूतरबाजी के मामले में उनकी कैद की सजा को बरकरार रखा है। हाल में ही उन्हें अदालत ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजी सुनाई थी। दिलेर मेहंदी के खिलाफ 15 साल पहले ये केस दर्ज करवाया गया था।

यह है पूरा मामला :
यह मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी के वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए गायक और उनके भाई को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments