डी.ए.वी. कनखल की छात्रा कीर्ति ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
हरिद्वार। कनखल स्थित डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा कीर्ति शर्मा ने बोर्ड परीक्षा में 92.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। कीर्ति की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और उसके परिवार में खुशी की लहर है।
बिल्वकेश्वर कॉलोनी निवासी आनंद भूषण शर्मा एवं रीतू शर्मा की सुपुत्री कीर्ति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता पर घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
गौरतलब है कि कीर्ति एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा स्व० वेद प्रकाश शर्मा नगर निगम हरिद्वार से कर अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, वहीं उनकी दादी दुर्गेश शर्मा एक सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। कीर्ति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है।



Recent Comments