Thursday, May 14, 2026
HomeStatesUttarakhandजवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

रुद्रप्रयाग- जवाड़ी बाईपास पुल के समीप एक बलेनो कार DL 8CAL 5355 लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें एक व्यक्ति के मौत हो गई।
घटना देर शांय की है जब दिल्ली से यात्रा पर आये यात्रियों की कार जवाड़ी बाईपास पुल के पास खाई में गिर गयी। सूचना मिलते ही SDRF, कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस व आपदा प्रबन्धन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF, स्थानीय पुलिस एवं DDRF के संयुक्त प्रयासों से दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे दो व्यक्तियों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिल चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है। जहां पर एक व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है।
घायल बालकृष्ण उर्फ तुषार पुत्र मणिकंदन, निवासी महावीर एन्क्लेव, द्वारका दिल्ली उम्र 22 वर्ष को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर किया गया है।
इस दुर्घटना में मृतक व्यक्ति का नाम देव (उम्र 24 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी किशनगढ़ बसंतकुंज नई दिल्ली है।
इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा व पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments