Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowरुद्रप्रयाग : सतेराखाल व्यापार संघ की कार्यकारिणी गठित, विजयपाल बर्त्वाल निर्विरोध अध्यक्ष...

रुद्रप्रयाग : सतेराखाल व्यापार संघ की कार्यकारिणी गठित, विजयपाल बर्त्वाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग व्यापार संघ सतेराखाल की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर युवा व्यापारी विजयपाल बर्त्वाल को निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, महामंत्री अनिल बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह, सचिव भागचन्द को भी निर्विरोध चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों के लिये काम करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित व्यापार संघ अध्यक्ष विजयपाल बर्त्वाल ने कहा कि भविष्य में हर दुकानदार को जरुरी बुनियादी सुविधा मिले और साथ ही सतेराखाल बाजार में अन्य जरुरी सुविधाओं के लिये वे कार्य करेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों का भी आभार व्यक्त किया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments