Saturday, April 25, 2026
HomeStatesDelhiखास खबर : केन्द्रीय मंत्री निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स में हुये...

खास खबर : केन्द्रीय मंत्री निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स में हुये भर्ती

नई दिल्ली, पूरे देश में कोरोना की दूसरी ने अपना जबरदस्त असर बना रखा है, इस बीच कई राजनैतिक हस्तियों की भी कोरोना से मौत हुयी है, वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक को कोरोना वायरस से उबरने के बाद होने वाली समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स अधिकारियों की ओर से मंगलवार को इस बात की जानकारी दी गई।

बताते चले कि निशंक को कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद 9 मई को एम्स से डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर डॉक्टरों की टीम का आभार जताया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments