Thursday, June 25, 2026
HomeNationalमोमोज खाने का चस्खा, छात्र ने घर से उड़ा दिए 85 लाख...

मोमोज खाने का चस्खा, छात्र ने घर से उड़ा दिए 85 लाख के जेवर

देवरिया, यूपी के देवरिया से एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें मोमोज के स्वाद की कीमत एक परिवार को 85 लाख रुपये चुकानी पड़ी। यहां कक्षा 7 में पढ़ने वाले एक छात्र को मोमोज खाने का ऐसा चस्का लगा कि उसने अपने ही घर में बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया। मोमोज बेचने वाले शातिर दुकानदारों ने बच्चे की इस लत और मासूमियत का गलत फायदा उठाया और उसे बहला-फुसलाकर उससे लाखों रुपये के कीमती गहने ठग लिए।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बच्चे को मोमोज बेहद पसंद थे। इसी बात का फायदा उठाकर मोमोज बेचने वालों ने एक साजिश रची। उन्होंने शुरुआत में बच्चे को कुछ दिन फ्री में मोमोज खिलाए और उसे दुकान का आदी बना लिया। जब बच्चा उनकी जाल में फंस गया, तो उन्होंने शर्त रखी कि अगर वह अपने घर से गहने लाकर देगा, तो उसे रोज मुफ्त में मोमोज मिलेंगे। लालच में आकर बच्चे ने धीरे-धीरे घर की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात निकालकर दुकानदारों को देना शुरू कर दिया। इस पूरे वाकये का खुलासा तब हुआ जब परिजनों को किसी बात पर शक हुआ और उन्होंने घर की अलमारी चेक की। अलमारी से सारे कीमती गहने गायब देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब बच्चे से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने डरते हुए सारी सच्चाई उगल दी कि उसने सारे गहने मोमोज वालों को दे दिए हैं। परिवार के मुताबिक, गायब हुए गहनों की कुल कीमत करीब 85 लाख रुपये है। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मोमोज दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments